Sunday, July 6, 2025

CG NEWS: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस  कार्यक्रम में शामिल हुए। योग दिवस में अवसर पर रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी उपस्थित है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है। दरअसल 21 जून को उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे लंबा दिन होता है। इसके बाद सूर्य दक्षिणायन में प्रवेश कर जाता है। इसीलिए इस दिन को योग की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है।

बता दें कि आज दुनियाभर में 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। भारत समेत दुनियाभर के कई देशों से लोग योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -