Monday, July 7, 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा दौरा: 223 करोड़ से अधिक की सौगात, 66 विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण व भूमिपूजन

कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 12 जून को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को कुल 223 करोड़ 88 लाख 41 हजार रुपये की लागत से बनने वाले 66 विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री श्री साय इन कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान रिस्दी पुलिस लाइन के पास नवनिर्मित कन्वेंशन सेंटर में महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे।

लोकार्पण कार्य:

मुख्यमंत्री श्री साय कुल 16 कार्यों का लोकार्पण करेंगे, जिनकी कुल लागत 24 करोड़ 10 लाख 70 हजार रुपये से अधिक है।

  • पीएचई विभाग के 11 कार्य – 15.06 करोड़

  • स्वास्थ्य विभाग – भैसमा, कुदमुरा, पसान में 75 लाख की लागत से प्रत्येक स्थान पर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन

  • नगर निगम कोरबा – 3.58 करोड़ से स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय में नवीन भवन/जीर्णोद्धार

  • क्रेड़ा विभाग – 3.20 करोड़ की लागत से 47 छात्रावासों/आश्रमों में सोलर पावर प्लांट

भूमिपूजन व शिलान्यास कार्य:

मुख्यमंत्री श्री साय 50 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास करेंगे जिनकी कुल लागत 199 करोड़ 77 लाख 71 हजार रुपये से अधिक है।

  • नगर प्रशासन विभाग – कोरबा और दीपका में 15.38 करोड़ के 09 कार्य

    • 15वें वित्त से 100 टीपीडी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट (6.66 करोड़)

    • प्रधानमंत्री ई-बस सेवा अंतर्गत सिटी बस डिपो (5.78 करोड़)

    • अस्पताल व प्रशिक्षण हॉल निर्माण सहित अन्य

  • ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग – डीएमएफ मद से 3.72 करोड़ के 07 कार्य

    • ट्रेनिंग हॉल, प्रयोगशाला, स्कूल भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र, खाद भंडारण केंद्र, पुलिया निर्माण

  • जल संसाधन विभाग –

    • तेन्दुभाठा एनीकट (2.79 करोड़)

    • डोमनाला स्टापडेम, उरगा (2.89 करोड़)

    • बांगो बांध क्षेत्र में आईबी जीर्णोद्धार (3.02 करोड़)

  • लोक निर्माण विभाग –

    • कुल 28 कार्य, लागत 166.07 करोड़

    • इनमें सड़क, पुल-पुलिया, भवन निर्माण, पहुंच मार्ग कार्य शामिल

  • अन्य उल्लेखनीय कार्य

    • 50 स्थानों पर हाईमास्ट लाइट (2.68 करोड़)

    • 50 उप स्वास्थ्य केन्द्रों में सोलर पावर प्लांट (2.00 करोड़)

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -