Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण

    November 18, 2026

    बदलता बस्तर—विकास की पगडंडी

    November 18, 2026

    CG VIP Security : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा VIP की सुरक्षा में कटौती, 47 नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह वापस

    November 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण
    Chhattisgarh

    मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण

    News EditorBy News EditorNovember 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 18 नवंबर 2026/ राज्य में ग्रामीण क्षेत्रों की संपत्ति के स्वामित्व को कानूनी मजबूती देने और भूमि विवादों को समाप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘स्वामित्व योजना’ की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रदेश के सभी 33 जिलों की अद्यतन स्थिति, ड्रोन सर्वेक्षण, डिजिटल मानचित्रण तथा ग्रामीणों को अधिकार अभिलेखों (प्रॉपर्टी कार्ड) के वितरण कार्य की गहन समीक्षा की गई।

    तेजी से आगे बढ़ रहा है सर्वेक्षण और मानचित्रण का कार्य

    समीक्षा बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों के अनुसार, राज्य में स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश के कुल 15,795 ग्रामों में ड्रोन फ्लाई (सर्वेक्षण) का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा चुका है। पूर्व में 356 आबादी विहीन, अधिग्रहित एवं नगर घोषित ग्रामों को घटाने पर लक्ष्य 15,439 ग्राम था। हालांकि, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव, बेमेतरा, राजनांदगांव, कांकेर, धमतरी और कोरिया जिलों से प्राप्त अद्यतन जानकारी के बाद ऐसे ग्रामों की संख्या 419 हो गई है। इसके आधार पर अब संशोधित लक्ष्य 15,376 ग्राम निर्धारित किया गया है। भारतीय सर्वेक्षण विभाग से 15,776 ग्रामों के मैप-1 प्राप्त हुए, जिनमें से भौतिक सत्यापन के उपरांत 15,632 ग्रामों के मैप-1 वापस भेजे जा चुके हैं। इसके पश्चात एसओआई से 15,078 ग्रामों के मैप-2 प्राप्त हो चुके हैं।

    11 लाख से अधिक अधिकार अभिलेख तैयार, 77 % से अधिक गांवों का अंतिम प्रकाशन

    योजना के तहत अब तक कुल 11,912 ग्रामों (77.47 प्रतिशत) का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। इसके आधार पर कुल 11 लाख 8 हजार 63 अधिकार अभिलेख तैयार किए जा चुके हैं, जिनका वितरण ग्रामीणों को किया जा रहा है।

    आधुनिक तकनीक और सात-चरणीय पारदर्शी प्रक्रिया

    योजना के सटीक और पारदर्शी क्रियान्वयन के लिए राज्य में अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। CORS नेटवर्क और ड्रोन की सहायता से आबादी क्षेत्रों का सटीक सर्वेक्षण कर डिजिटल मानचित्र तैयार किए जा रहे हैं। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि भविष्य में भूमि के बंटवारे या खरीद-बिक्री की स्थिति में दोबारा ड्रोन उड़ाने की आवश्यकता नहीं होगी। राज्य द्वारा हैंड हेल्ड रोवर के माध्यम से भूमि रिकॉर्ड सीधे और त्वरित रूप से अपडेट किए जा सकेंगे।

    सात-चरणीय प्रक्रिया यह कार्य एक सुव्यवस्थित सात-चरणीय प्रक्रिया के तहत पूर्ण किया जा रहा है, जिसमें भारतीय सर्वेक्षण विभाग और राज्य सरकार के मध्य एमओयू के जरिए आबादी गांवों की पहचान व अधिसूचना, फील्ड प्रोटोकॉल प्रशिक्षण व जन-जागरूकता, ग्रामसभा की सहमति से चूना-मार्किंग, ड्रोन मैपिंग, राजस्व अमले द्वारा जमीनी सत्यापन, दावे-आपत्तियों का निराकरण कर मैप 2.0 का निर्माण कर वितण किया गया।

    अंतिम संपत्ति कार्ड (अधिकार अभिलेख) का वितरण

    बैठक के अंत में मुख्य सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत शेष बचे कार्यों को पूरी पारदर्शिता, तत्परता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण अंचल के नागरिकों को उनकी संपत्ति का स्पष्ट और वैध अधिकार मिल सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    बदलता बस्तर—विकास की पगडंडी

    November 18, 2026

    CG VIP Security : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा VIP की सुरक्षा में कटौती, 47 नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह वापस

    November 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, छात्रों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

    November 18, 2026

    CG News : ‘दादाजी, मुझे बचा लीजिए…’ 3 साल की काव्या की पीएम मोदी से मार्मिक अपील, इलाज के लिए मांगी मदद

    November 18, 2026

    Jammu Kashmir Encounter : मस्जिद में छिपकर बैठा था लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी, सुरक्षाबलों ने घेरकर किया ढेर

    November 18, 2026

    कोरबा के सरकारी स्कूल में नशे का मामला: छात्राओं के हाथ में सिगरेट, छात्र गांजा पीते आए नजर

    November 18, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    मुख्य सचिव ने की ‘स्वामित्व योजना’ की उच्च स्तरीय समीक्षा-प्रदेश में तैयार 10 लाख से अधिक अधिकार अभिलेखों का हुआ वितरण

    November 18, 2026

    बदलता बस्तर—विकास की पगडंडी

    November 18, 2026

    CG VIP Security : छत्तीसगढ़ में 100 से ज्यादा VIP की सुरक्षा में कटौती, 47 नेताओं की सुरक्षा पूरी तरह वापस

    November 18, 2026

    CG Board Exam 2027 : बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, छत्तीसगढ़ में मार्च से शुरू होंगे एग्जाम, छात्रों के लिए जारी हुआ शेड्यूल

    November 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.