स्कूल में कचरा उठा रहे बच्चे:हाथ से उठाया, फिर डस्टबिन लेकर नेशनल हाईवे के किनारे किया डंप, DEO बोले- जांच कराएंगे

बालोद के एक स्कूल से बच्चों के कचरा उठाने का वीडियो सामने आया है। बच्चे हाथ से कचरा उठाते और डस्टबिन के जरिए नेशनल हाईवे के किनारे डंप करते नजर आ रहे हैं। यह पूरा मामला गुरुर विकासखंड के ग्राम चिटौद प्राथमिक शाला का है। यहां रोज की तरह शनिवार को भी बच्चे पढ़ने पहुंचे थे। मगर इन्हें कचरा उठाने के काम में लगा दिया गया। बच्चों ने बताया कि कचरा उठाने के लिए टीचर्स ने कहा था। इसलिए हमने ये सब किया है।

धर, बच्चों के इस तरह से कचरा उठाने का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं। बच्चों के पेरेंट्स ने स्कूल के टीचरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

DEO बोले-जांच कराएंगे

वहीं इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी(DEO) मुकुल केपी साव ने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों से किसी प्रकार का श्रम कार्य नहीं लेना चाहिए। उन्होंने मामले में जांच कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने खुद प्रेरित होकर यह काम किया है या फिर स्कूल के शिक्षकों ने कराया है। इसकी हम जांच करवाएंगे।

वीडियो में बच्चे जिस सड़क किनारे कचरा डंप करते नजर आ रहे हैं, वो रायपुर-बस्तर नेशनल हाईवे है। जहां से हर वक्त बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। बड़ी बड़ी गाड़ियां और कार भी इसी रास्ते से जाती हैं। ऐसे में बच्चों से इस तरह काम लेना खतरनाक हो सकता है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -