दुर्ग में CISF के IG संजय प्रकाश के ऊपर अपनी भतीजी को बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। संपत्ति के लालच में बंधक बनाने का उनपर आरोप है। 22 साल की उनकी भतीजी ने अपनी मौसी को एक खत लिखा था जिसके बाद यह बात सामने आई है।
लड़की ने अपनी मौसी को चोरी से एक लेटर लिखा कि वो अगर उसे नहीं ले जाएंगे तो वो खुदकुशी कर लेगी। 6 पन्नों के सुसाइड नोट मिलने के बाद बच्ची की मौसी अनीता शर्मा सख्ते में आ गई। उन्होंने महिला विकास मंच पटना बिहार में इसकी शिकायत की। जिसके बाद वहां से मंच की राष्ट्रीय संरक्षक वीना मानवी अपनी टीम के साथ शनिवार को दुर्ग पहुंची और दुर्ग SP से शिकायत की गई।
शिकायत के बाद पुलिस भी मामले की गंभीरता को लेकर एक्शन में आई। SP ने उतई पुलिस को वीना मानवी के साथ भेजा और लड़की का रेस्क्यू कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

क्या है पूरा मामला
पटना से आई महिला विकास मंच की टीम ने बताया कि, 4 दिन पहले एक एप्लिकेशन आया था जिसमें एक सुसाइड नोट की तरह लेटर मिला था। बच्ची के नानी के घर वालों ने बच्ची को वहां से निकालने की अपील की थी। महिला के माता-पिता दोनों नहीं है। मां की 2016 में डेथ हुई, 2021 में पिताजी की मौत हुई है। CISF के IG संजय प्रकाश बच्ची के छोटे चाचा हैं। जिन्होंने बच्ची को पढ़ाने की बात कही थी और अपने साथ रखा था। लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं और बच्ची परेशान रहने लगी। जिसके बाद बच्ची ने नानी घर आकर आपबीती बताई थी।
बच्ची के नानी के घर वालों ने महिला विकास मंच को एप्लीकेशन के माध्यम से बात बताई जिसके बाद उसे रेस्क्यू किया गया।