जालंधर. सिविल अस्पताल को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। मिली खबर के अनुसार 2 पक्षों में खूनी विवाद हो गया। इस दौरान एक पति-पत्नी पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया जिसमें व दोनों गंभीर घायल हो गए। इसके बाद जब पीड़ित पक्ष सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा तो उन्हें वहां पर भर्ती नहीं किया गया।इस संबंधी जानकारी देते हुए घायल पति-पत्नी ने बताया कि आरोपी पक्ष ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान उनके सिर में गंभीर चोटें लगी है। जब वह इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां डाक्टरों ने उन्हें भर्ती नहीं किया और कहा कि उनकी एमएलआर काट कर थाने में भेज दी है। उन्होंने सिविल अस्पताल के डाक्टरों पर भर्ती न करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पति-पत्नी लांबड़ा के अंतर्गत कल्याण पुर के रहने वाले हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


