Wednesday, October 23, 2024

भारी बारिश से फटा बादल, भूस्खलन से तबाही…. लैंडस्लाइड से बद्रीनाथ हाईवे फिर हुआ बंद, जगह-जगह फंसे यात्री

- Advertisement -

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड की बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई, जिससे उसी स्थान पर भूस्खलन हुआ और बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया।

मॉनसून कई जगहों पर आफत बनकर बरस रहा है। लामबगड़ में जलस्तर बढ़ने व सड़क पर मलबा आने के कारण बद्रीनाथ हाईवे बंद किया गया। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

कई स्थानों में तेज बारिश हुई जिसके कारण अनेक जगहों पर भूस्खलन हुआ। छिनका में भी पहाड़ी का मलबा सड़क पर आ गया जिससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। जिला प्रशासन ने बताया कि मलबा साफ करने के लिए मौके पर कर्मी पहुंच गए हैं, और जल्द ही सड़क पर यातायात चालू हो जाएगा।

वहीं चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर भूस्खलन से मंडी और कुल्लू के बीच का मार्ग भी अवरुद्ध हो गया और क्षेत्र के हवाई दृश्यों में सैकड़ों यात्री सड़कों पर फंसे हुए दिखाई दिए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -