Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076*
    Chhattisgarh

    *जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनी सीएम हेल्पलाइन 1076*

    News EditorBy News EditorJuly 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 02 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन, पारदर्शिता और जनकेंद्रित प्रशासन की अवधारणा को प्रभावी रूप से धरातल पर उतार रही है। शासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक की शिकायत का निराकरण सरल, सुलभ और निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित हो। इसी उद्देश्य से संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आज प्रदेशवासियों के लिए अपनी बात शासन तक पहुंचाने और त्वरित राहत प्राप्त करने का एक भरोसेमंद माध्यम बन चुकी है।

    सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्रदेश का कोई भी नागरिक घर बैठे 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। शिकायत प्राप्त होते ही संबंधित विभाग को इसकी सूचना प्रेषित की जाती है तथा उसके निराकरण की सतत निगरानी की जाती है। इस व्यवस्था ने विभागों की जवाबदेही को और अधिक सुदृढ़ बनाया है, वहीं शिकायतों के निराकरण की प्रक्रिया को पारदर्शी, प्रभावी एवं नागरिक-केंद्रित स्वरूप प्रदान किया है।

    कोरबा शहर के मोतीसागरपारा निवासी श्री कन्हैया लाल टेवानी के लिए भी सीएम हेल्पलाइन राहत का प्रभावी माध्यम बनी। उनके घर के समीप लगी स्ट्रीट लाइट पिछले चार पांच दिनों से खराब थी, जिससे रात के समय पूरे मोहल्ले में अंधेरा छाया रहता था और आवागमन में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस संबंध में उन्होंने 1076 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। सूचना प्राप्त होते ही संबंधित विद्युत विभाग ने तत्परता दिखाते हुए अगले ही दिन स्ट्रीट लाइट में सुधार कर उसे पुनः चालू कर दिया, जिससे क्षेत्रवासियों को तत्काल राहत मिली।

    श्री टेवानी ने बताया कि उन्हें सीएम हेल्पलाइन की जानकारी फेसबुक और समाचार पत्रों के माध्यम से मिली थी। जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पहली बार इस सुविधा का उपयोग किया और उनकी शिकायत का शीघ्र निराकरण हुआ। उन्होंने कहा कि शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित अधिकारियों ने न केवल त्वरित कार्रवाई की, बल्कि समाधान की स्थिति जानने के लिए दो से तीन बार उनसे संपर्क भी किया। इससे उन्हें यह विश्वास हुआ कि शासन प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के प्रति पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है।

    उन्होंने बताया कि स्ट्रीट लाइट पुनः चालू होने के बाद पूरे मोहल्ले में फिर से उजाला हो गया है और रात के समय लोगों का आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और सुगम हो गया है। उनके अनुसार, शासन की यह पहल नागरिकों की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील प्रशासन की कार्यसंस्कृति को दर्शाती है और लोगों को समय पर राहत उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

    श्री टेवानी ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी नागरिक को किसी भी प्रकार की जनसमस्या का सामना करना पड़ रहा हो, तो वह बिना संकोच सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज कराए। इस व्यवस्था के माध्यम से संबंधित विभागों द्वारा प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। उन्होंने अपनी शिकायत के त्वरित निराकरण के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी जनहितकारी पहलें नागरिकों और शासन के बीच विश्वास को और अधिक सुदृढ़ बना रही हैं।

    क्रमांक 544/आशुतोष/

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026

    महतारी वंदन योजना से शुकवारो बाई के जीवन में आई आर्थिक मजबूती, रक्षाबंधन पर खुद के लिए करेंगी राशि का उपयोग

    August 23, 2026

    डीएमएफ से कौशल विकास को नई दिशा, युवाओं के हाथों में हुनर और रोजगार के अवसर

    August 23, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : पुलिस की सुरक्षा को चकमा देकर भागा आरोपी, ड्यूटी में लापरवाही पर आरक्षक सस्पेंड

    August 23, 2026

    CG News : कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक’ प्लांट पैथोलॉजी की परीक्षा रद्द, दुर्ग कॉलेज को जारी हुआ नोटिस

    August 23, 2026

    भिलाई BSP लोहा चोरी मामले में बड़ा मोड़, विधायक रिकेश सेन ने CBI जांच की उठाई मांग

    August 23, 2026

    स्मार्ट मीटर से महंगे बिजली बिल तक, कोरबा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ आंदोलन का किया ऐलान

    August 23, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.