Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, हर एक आदमी को रोजाना मुफ्त मिलेगा 20 लीटर RO वॉटर
    Chhattisgarh

    CM केजरीवाल का बड़ा ऐलान, हर एक आदमी को रोजाना मुफ्त मिलेगा 20 लीटर RO वॉटर

    News EditorBy News EditorJuly 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वालों के लिए बड़ा ऐलान किया है और हर व्यक्ति को रोजाना 20 लीटर मुफ्त आरओ वॉटर देने की घोषणा की है. इसके लिए दिल्ली सरकार झुग्गी बस्तियों और अन्य घनी आबादी वाले इलाकों में पानी के 500 एटीएम लगाएगी. इसकी के तहत सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को मायापुरी की खजान बस्ती में एक आरओ संयंत्र का निरीक्षण किया और पानी के एक एटीएम का उद्घटान किया.

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि झुग्गी बस्तियों और अन्य घनी आबादी वाले इलाकों में लोगों को ‘रिवर्स ऑस्मोसिस’ (RO) प्रक्रिया से शोधित पेयजल मुहैया करने के लिए पानी के 500 एटीएम लगाने की दिल्ली सरकार की योजना है. उन्होंने कहा कि ऐसे चार एटीएम स्थापित किए जा चुके हैं और पहले चरण में कुल 500 एटीएम लगाने की योजना है.

    दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत हर व्यक्ति को रोजाना 20 लीटर मुफ्त आरओ वॉटर दिया जाएगा. सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को जल बोर्ड की ओर से आरएफआईडी (रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान) कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके जरिए वह एटीएम से प्रतिदिन 20 लीटर पानी ले सकेगा.

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि निर्धारित 20 लीटर के कोटे से अधिक पानी लेने पर 1.60 रुपये प्रति 20 लीटर की दर से शुल्क लिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि ये एटीएम उन झुग्गी बस्तियों के पास लगाए जाएंगे, जहां पानी की पाइप लाइन नहीं है और टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है.

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, ‘जैसा कि हम सब जानते हैं कि अमीर लोगों के घरों में आरओ की सुविधा होती है, अब इस सुविधा के साथ दिल्ली की गरीब जनता को भी स्वच्छ जल मिल सकेगा.’ केजरीवाल और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आरओ संयंत्र से शोधित पानी भी पिया. सरकारी बयान के अनुसार, खजान बस्ती संयंत्र में तीन हजार लीटर की दो टंकी लगाई गई है.

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल  ने एक ट्वीट में कहा, ‘दिल्ली के हर घर में साफ पानी पहुंचाने के मिशन में हम पानी के एटीएम लगाने जैसा अनोखा प्रयोग कर रहे हैं. जहां भी टैंकर से पानी पहुंचाया जा रहा है, वहां ये एटीएम लगाए जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली जल बोर्ड शकूरबस्ती, कालकाजी और झड़ौदा में पानी के एटीएम स्थापित कर चुका है. परियोजना के तहत विभिन्न झुग्गी बस्तियों के पास 30 हजार लीटर क्षमता के 50 आरओ संयंत्र स्थापित किए जाएंगे.

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने बताया कि आरओ वॉटर के लिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बोर्ड की ओर से रेडियो फ्रीक्वेंसी पहचान कार्ड (आरएफआईडी कार्ड) उपलब्ध कराया जाएगा. इस कार्ड से हर व्यक्ति रोजाना वॉटर एटीएम से 20 लीटर पानी मुफ्त ले सकेगा. दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि खजान बस्ती के निवासियों को एटीएम से निशुल्क पानी के लिए करीब 2500 कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु दावाआपत्ति आमंत्रित

    August 21, 2026

    दशगात्र कार्यक्रम में भोजन के बाद अस्वस्थ हुए सभी लोगों की स्थिति सामान्य, अस्पताल से डिस्चार्ज

    August 21, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG News : सड़क की खराबी पर सवाल सुनते ही भड़के नगर पंचायत अध्यक्ष, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

    August 21, 2026

    खनन प्रभावित वन भूमि के पुनरुद्धार में वैज्ञानिक वानिकी को सर्वोच्च प्राथमिकता : वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    मानव-हाथी द्वंद्व कम करने में हाथी मित्र दल की भूमिका महत्वपूर्ण: वन मंत्री श्री केदार कश्यप

    August 21, 2026

    CG NEWS : फंदे पर मिली महिला को मृत समझकर पुलिस ने लगाया ताला, 2 घंटे बाद खुला पूरा राज

    August 21, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.