Wednesday, March 12, 2025

CM साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी

रायपुर : CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी। X में सीएम साय ने कहा, सनातन संस्कृति में अर्धांगिनी केवल जीवन संगिनी ही नहीं, बल्कि संबल, समर्पण और सहअस्तित्व की प्रतिमूर्ति भी होती है, जो जीवन के हर उतार-चढ़ाव में, सुख-दुख में अटूट विश्वास के साथ अडिग रहती है।

मेरी जीवन संगिनी श्रीमती कौशल्या साय जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। माता रानी आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -