Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG News : धर्म परिवर्तन के 4 साल बाद परिवार ने हिंदू धर्म में लौटने की जताई इच्छा, अंतिम संस्कार पर था विवाद

    October 5, 2026

    कोरबा में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, खदान से 200 लीटर डीजल पार करते 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » आम नागरिकों के साथ बाइक चलाकर कलेक्टर व एसपी ने मतदाताओं को किया जागरूक
    Chhattisgarh

    आम नागरिकों के साथ बाइक चलाकर कलेक्टर व एसपी ने मतदाताओं को किया जागरूक

    News EditorBy News EditorApril 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 27 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी आदि की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर, एसपी सहित शहर के युवाओं तथा आम मतदाताओं एवं अधिकारियों -कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बाइक रैली में मतदाताओं को मतदान दिवस 07 मई को मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की गई। बाइक रैली के माध्यम से आम नागरिकों को यह भी संदेश दिया गया कि सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करें और बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। बाइक रैली में शामिल युवाओं एवं आम नागरिकों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया।
    जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर कलेक्टोरेट परिसर से किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर बाइक चलाते हुए मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हमारा एक-एक वोट महत्व रखता है। समय पर मतदान करके हम सभी मतदाता अपने पसंद का उम्मीद्वार चुन सकते हैं। हम सभी मतदान में जितना अधिक भाग लेंगे, हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की जानकारी के लिए लगातार अनेक सुविधाएं दी जा रही है। हम अपने उम्मीदवार के विषय में भली-भांति जान सकते हैं। कलेक्टर ने बाइक रैली का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाना और उन्हे मतदान के लिए प्रेरित करना बताया है। उन्होंने अपील की है कि 07 मई को सभी मतदाता अपने नजदीकी मतदान केन्द्र में जाकर मतदान अवश्य करें। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत परिचय पत्र अवश्य रखें। बाइक रैली का आयोजन कलेक्टारेट परिसर से प्रारंभ होकर तानसेन चौक (आईटीआई) चौक होते हुए बुधवारी बाजार चौक, सीएसईबी चौक, टीपी नगर चौक, सतनाम/गुरूघासीदास चौक, महाराणा प्रताप चौक बुधवारी, घंटाघर चौक (मिनीमाता कालेज), कोसाबाड़ी चौक, एनसीसी कैम्प (पुराना आरटीओ आफिस), तहसील आफिस, एसपी आफिस होते हुए कलेक्टोरेट परिसर पर समाप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली की नियमानुसार एसडीएम कोरबा से अनुमति ली गई थी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी श्री संदीप मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, सहित अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित थे।
    मतदान करने लिया गया संकल्प- जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, वन तथा व नगर पालिक निगम के कर्मचारी तथा आम नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी को भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई।
    क्रमांक 104/कमलज्योति/सुरजीत/फोटो क्र. 1 से 6 तक।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG News : धर्म परिवर्तन के 4 साल बाद परिवार ने हिंदू धर्म में लौटने की जताई इच्छा, अंतिम संस्कार पर था विवाद

    October 5, 2026

    कोरबा में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, खदान से 200 लीटर डीजल पार करते 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026

    CG Crime News : खजाने की तलाश! नदी किनारे संदिग्ध गतिविधियां देख ग्रामीण पहुंचे, मची भगदड़

    October 5, 2026

    CG Government Jobs: पटवारी से प्यून तक बदलेगा भर्ती सिस्टम, कर्मचारी चयन मंडल लेगा परीक्षा

    October 5, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG News : धर्म परिवर्तन के 4 साल बाद परिवार ने हिंदू धर्म में लौटने की जताई इच्छा, अंतिम संस्कार पर था विवाद

    October 5, 2026

    कोरबा में डीजल चोरी का बड़ा खुलासा, खदान से 200 लीटर डीजल पार करते 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 5, 2026

    CG NEWS: जन्मदिन की पार्टी के बाद निकले दोस्तों की कार हादसे का शिकार, राजनांदगांव में 3 की मौत

    October 5, 2026

    रंगोली में सजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, सरस्वती शिशु मंदिर में विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

    October 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.