जांजगीर-चांपा, 18 अगस्त 2026। कलेक्टोरेट कार्यालय जांजगीर में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आज कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे द्वारा जिले के दुरस्थ क्षेत्रों से आए विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी गई। जनदर्शन में आज कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। जिस पर कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों को अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए है।
जनदर्शन में आज तहसील मुख्यालय सारागांव निवासी श्री भागवत प्रसाद द्वारा खाता विभाजन करने तथा पंचनामा की नकल प्रदान करने के संबंध में, तहसील मुख्यालय चांपा निवासी श्री कनक दास द्वारा अनुदान राशि दिलाने, तहसील जाँजगीर के ग्राम बोड़सरा निवासी श्री रामचरण दिव्य द्वारा राजस्व खाता विभाजन करने, विकासखंड बम्हनीडीह के ग्राम दारंग निवासी श्री मुकेश दिनकर द्वारा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




