Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : कलेक्टर परिसर में अनुशासनहीनता का मामला, शराब पार्टी के आरोप में दो कर्मचारी निलंबित

    June 18, 2026

    विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत हितग्राहियों के लिए वृहद शिविर का हो रहा आयोजन

    June 18, 2026

    जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बनी प्रदर्शनी

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 18
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की
    Chhattisgarh

    कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की

    News EditorBy News EditorJune 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 18 जून 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में एग्रीस्टेक पंजीयन, नक्शा बंटाकन, स्वामित्व योजना, नगरीय निकायों में आवास पट्टा सर्वे, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, राजस्व न्यायालयीन प्रकरणों, भू-अर्जन, अवैध अतिक्रमण सहित अन्य राजस्व विषयों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पंजीयन के अंतर्गत शेष कृषकों का विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र किसानों का पंजीयन समय-सीमा में पूर्ण किया जाए ताकि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त हो सके। इसके लिए राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए। बैठक में नक्शा बंटाकन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कैम्प कोर्ट आयोजित कर शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नामांतरण, बंटवारा एवं सीमांकन के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने अवैध अतिक्रमण के मामलों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए तथा अतिक्रमण हटाने के बाद संबंधित भूमि पर लाल झंडी लगाकर उसकी पहचान सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अतिक्रमण मुक्त भूमि पर व्यापक वृक्षारोपण तथा भूमि की नियमित निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। नगरीय निकाय क्षेत्रों में आवास पट्टा सर्वे की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने पात्र हितग्राहियों सर्वें समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। स्वामित्व योजना के अंतर्गत लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कर हितग्राहियों को स्वामित्व अभिलेख उपलब्ध कराने कहा। इसके अलावा भू-अर्जन प्रकरणों, मुआवजा भुगतान, डायवर्सन, ई-कोर्ट में दर्ज राजस्व प्रकरणों, राजस्व अभिलेखों के अद्यतनकरण, डिजिटल भूमि अभिलेख, भू-राजस्व वसूली, प्राकृतिक आपदा सहायता प्रकरणों तथा समय सीमा, जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता से जुड़े प्रकरणों का संवेदनशीलता एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करें। बैठक में अपर कलेक्टर श्री आर के तंबोली, सर्व एसडीएम, तहसीलदार एवं राजस्व व संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचार उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : कलेक्टर परिसर में अनुशासनहीनता का मामला, शराब पार्टी के आरोप में दो कर्मचारी निलंबित

    June 18, 2026

    विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत हितग्राहियों के लिए वृहद शिविर का हो रहा आयोजन

    June 18, 2026

    जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बनी प्रदर्शनी

    June 18, 2026

    Mukesh Chandrakar’ हत्याकांड की जांच में नया मोड़, गवाहों को प्रभावित करने की शिकायत पहुंची एसपी के पास

    June 18, 2026

    रेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी

    June 18, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु परीक्षा परिणाम घोषित

    June 18, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    CG NEWS : कलेक्टर परिसर में अनुशासनहीनता का मामला, शराब पार्टी के आरोप में दो कर्मचारी निलंबित

    June 18, 2026

    विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ अभियान के तहत हितग्राहियों के लिए वृहद शिविर का हो रहा आयोजन

    June 18, 2026

    जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी का प्रभावी माध्यम बनी प्रदर्शनी

    June 18, 2026

    Mukesh Chandrakar’ हत्याकांड की जांच में नया मोड़, गवाहों को प्रभावित करने की शिकायत पहुंची एसपी के पास

    June 18, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.