Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    * अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त।

    July 29, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में आयोजित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का किया औचक निरीक्षण
    Chhattisgarh

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने जिले में आयोजित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का किया औचक निरीक्षण

    News EditorBy News EditorJuly 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा, 28 जुलाई 2026। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी के लिए एग्रीस्टैक फार्मर आईडी को अनिवार्य किए जाने के मद्देनजर कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले के सभी उपार्जन केंद्रों एवं सहकारी समितियों में एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम के निराकरण हेतु विशेष शिविर आयोजित किए गए। कलेक्टर श्री महोबे ने आज जिले के पेंड्री एवं तिलई सहकारी समितियों में आयोजित शिविरों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अधिकारियों को शत-प्रतिशत कृषक पंजीयन एवं लंबित बकेट क्लेम प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर ने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय के लिए प्रत्येक किसान का एग्रीस्टैक फार्मर आईडी पंजीयन अनिवार्य है। उन्होंने शिविरों में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कोटवारों के माध्यम से किसानों को सूचना देने, गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिए। जिन किसानों के आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं हैं, उनके प्रकरणों का चॉइस सेंटर के माध्यम से निराकरण कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सहकारी समितियों में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने, किसानों को खाद की पर्याप्त उपलब्धता एवं सुचारु वितरण सुनिश्चित करने तथा किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने समिति में उपलब्ध उर्वरकों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित भंडारण पर विशेष ध्यान देने तथा नैनो यूरिया के उपयोग एवं लाभों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर नोडल अधिकारी जिला सहकारी बैंक श्री अमित साहू, अधीक्षक भू-अभिलेख श्री विनय पटेल सहित कृषि, राजस्व एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    * अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त।

    July 29, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार

    July 29, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश

    July 29, 2026

    तेज बारिश ने बढ़ाई चिंता, नदी-नाले उफान पर, CM Sai’ ने आपदा प्रबंधन को किया अलर्ट

    July 29, 2026

    पेपर लीक के खिलाफ संसद में बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ संशोधन बिल; अब राज्यसभा में होगी चर्चा

    July 29, 2026
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Editors Picks

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात पुलिस की सघन कार्रवाई, 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्रवाई

    July 29, 2026

    * अवैध कच्ची महुआ शराब कोचियो के विरूध्द बाराद्वार पुलिस द्वारा ताबातोड़ कार्यवाही भारी मात्रा मे कच्ची महुआ शराब जप्त।

    July 29, 2026

    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी विशाल वर्मा गिरफ्तार

    July 29, 2026

    “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश

    July 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.