Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : कबरा हाथी के डर से गांवों में दहशत, 14 स्कूलों में पढ़ाई बंद, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

    November 14, 2026

    Cyclone Akvan Alert : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आहट, ओडिशा समेत आसपास के राज्यों में अलर्ट की संभावना

    November 14, 2026

    कटघोरा में एमजेएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया उद्घाटन; अब क्षेत्र में मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

    November 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मोटर सायकल से 26 किलोमीटर दूरी तय कर दुर्गम, पहाड़ी एवं वनांचल गांव आमामोरा पहुंचे कलेक्टर, एसपी, डीएफओ एवं अन्य अधिकारी
    Chhattisgarh

    मोटर सायकल से 26 किलोमीटर दूरी तय कर दुर्गम, पहाड़ी एवं वनांचल गांव आमामोरा पहुंचे कलेक्टर, एसपी, डीएफओ एवं अन्य अधिकारी

    News EditorBy News EditorJuly 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    गरियाबंद 03 जुलाई 2023/ उबड़-खाबड़, नदी-नाले, पथरीली पहाड़ी एवं कच्ची पगडंडियों से मोटर सायकल में 26 किलोमीटर की दूरी तय कर जिले के कलेक्टर श्री आकाश छिकारा विकासखंड गरियाबंद अंतर्गत सघन वनों के बीच स्थित गांव आमामोरा पहुंचे। साथ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले, वनमण्डलाधिकारी श्री मणिवासगन एस, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, सीआरपीएफ के सीईओ श्री वी.के. सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल गांव आमामोरा का दौरा किया। अपने बीच जिले के आला अधिकारियों को पाकर ग्रामीण गदगद हो गए। इस दौरान कलेक्टर ने ग्रामीणों से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाये। शासन-प्रशासन द्वारा आप लोगों के बेहतरी के लिए कार्य किये जा रहे हैं। कलेक्टर ने गांव के बच्चों से बात करते हुए सभी बच्चों को स्कूल, छात्रावास में जाने के लिए प्रेरित किया एवं उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने की समझाईश दी। उन्होंने गांव के बुजुर्ग श्री बरातु राम, श्री रूपा मेघवाल एवं अन्य लोगों से चर्चा कर वृद्धावस्था पेंशन, राशन सहित उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। इस पर लोगों ने बताया कि उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल रहा है। कलेक्टर ने सभी पात्र परिवारों को वन अधिकार पट्टा, सहित सभी पात्र परिवारों का आयुष्मान कार्ड और राशन कार्ड जारी करने के निर्देश भी दिये।उल्लेखनीय है कि यह गांव मुख्यमार्ग से लगभग 35 किलोमीटर दूर स्थित है। यहां लगभग 110 परिवार निवास कर रहे हैं। जिले में विकास की गति को तीव्रता प्रदान करने कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने पदभार ग्रहण के उपरांत लगातार दूरस्थ क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों एवं नागरिकों की मूलभूत सुविधाों का स्वयं जायजा ले रहे हैं। इसी कड़ी में सोमवार को सुबह कलेक्टर अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अचानक आमामोरा ग्राम पहुंचे।

     

    स्वास्थ्य शिविर, शाला प्रवेशोत्सव एवं सामग्री वितरण शिविर का हुआ आयोजन- ग्राम आमामोरा में शाला प्रवेशोत्सव, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नवप्रवेशी बच्चों को पुलिस एवं जिला प्रशासन द्वारा स्कूल बैग, पुस्तक-कापी, खेल सामग्री, टिफिन, पानी बॉटल सहित अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। इसी तरह ग्रामीणों को छाता सहित अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा कृषि विभाग द्वारा 31 हितग्राहियों को उड़द बीज पैकेट, उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 हितग्राहियों को सब्जी मिनी किट बीज एवं खाद्य विभाग द्वारा 14 हितग्राहियों राशन कार्ड वितरण किया गया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण एवं सामग्री वितरण शिविर का अवलोकन करते हुए स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि सभी लोगों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें दवाईयां एवं सामग्री वितरण करे। बारिश के मौसम को ध्यान में रखकर आवश्यक दवाईयां ग्रामीणों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित कांबले ने कहा कि जिला प्रशासन आपके गांव तक पहुंची है। उन्हें अपनी मांग एवं समस्याओं से जरूर अवगत कराये। यहां से जिला मुख्यालय गरियाबंद लगभग 70 किलोमीटर दूर पर है। आप सभी लोगों के लिए जिला मुख्यालय आ पाना मुश्किल रहता है, इस कारण प्रशासन आप लोगों की समस्याएं जानने पहुंची है। उन्होंने कहा कि आप लोग पुलिस को अपना मित्र समझे और सहयोग करे। इसके अलावा वनमण्डलाधिकारी श्री मणिवासगन एस तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव ने भी ग्रामीणों से चर्चा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अविनाश भोई, जनपद सीईओ गरियाबंद श्री नरसिंग ध्रुव, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : कबरा हाथी के डर से गांवों में दहशत, 14 स्कूलों में पढ़ाई बंद, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

    November 14, 2026

    Cyclone Akvan Alert : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आहट, ओडिशा समेत आसपास के राज्यों में अलर्ट की संभावना

    November 14, 2026

    कटघोरा में एमजेएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया उद्घाटन; अब क्षेत्र में मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

    November 14, 2026

    Mahadev Satta App : सौरभ चंद्राकर के खुलासे के बाद CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

    November 14, 2026

    CG Weather Today : 16 नवंबर को चक्रवाती तूफान में बदल सकता है बंगाल की खाड़ी का सिस्टम, छत्तीसगढ़ पर भी पड़ सकता है असर

    November 14, 2026

    CG Ambulance Accident : NH-353 पर भीषण सड़क हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी एंबुलेंस, तीन गंभीर रूप से घायल

    November 14, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG NEWS : कबरा हाथी के डर से गांवों में दहशत, 14 स्कूलों में पढ़ाई बंद, रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

    November 14, 2026

    Cyclone Akvan Alert : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आहट, ओडिशा समेत आसपास के राज्यों में अलर्ट की संभावना

    November 14, 2026

    कटघोरा में एमजेएम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ, मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया उद्घाटन; अब क्षेत्र में मिलेंगी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं

    November 14, 2026

    Mahadev Satta App : सौरभ चंद्राकर के खुलासे के बाद CBI का बड़ा एक्शन, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी

    November 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.