Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    (कोरबा) कटघोरा में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग-लगातार धमाकों से दहला इलाका

    June 10, 2026

    आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

    June 10, 2026

    नैनो यूरिया ने बढ़ाई किसान भागवत प्रसाद टंडन की आय और उत्पादकता

    June 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 10
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कलेक्टर-एसपी ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक
    Chhattisgarh

    कलेक्टर-एसपी ने ली जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक

    News EditorBy News EditorJanuary 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 08 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में टास्क फोर्स समिति की बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    कलेक्टर श्री महोबे ने कहा कि खनिज, राजस्व, पुलिस विभाग संयुक्त रूप से जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की सतत जांच करें और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने अवैध उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त वाहनों के चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सूचना तंत्र को मजबूत करने कहा तथा कोटवार, ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी सहित सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल संबंधित विभागों को दें, जिससे तुरंत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
    पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने अवैध खनन प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने तथा रात्रिकालीन समय में अवैध खनिज परिवहन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों का निरंतर निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा। साथ ही राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग के आपसी समन्वय से संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे, खनिज विभाग के अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

    526 प्रकरण दर्ज कर 1 करोड़ 50 लाख 32 हजार 310 रूपये की गई वसूली

    बैठक मे खनि अधिकारी ने बताया कि जिला उडनदस्ता दल द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में दिसम्बर 2025 तक खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण के कुल 526 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें राशि 1 करोड़ 50 लाख 32 हजार 310 रूपये वसूल कर खनिज मद में जमा कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    (कोरबा) कटघोरा में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग-लगातार धमाकों से दहला इलाका

    June 10, 2026

    आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

    June 10, 2026

    नैनो यूरिया ने बढ़ाई किसान भागवत प्रसाद टंडन की आय और उत्पादकता

    June 10, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

    June 10, 2026

    CG NEWS : 48 गांवों की पुकार’ खून से लिखे पत्रों के जरिए केंद्र सरकार तक पहुंची मांग

    June 10, 2026

    इतिहास के पन्नों में दर्ज हुआ नया नाम Narendra Modi’ ने बनाया 4399 दिनों का रिकॉर्ड

    June 10, 2026
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Editors Picks

    (कोरबा) कटघोरा में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग-लगातार धमाकों से दहला इलाका

    June 10, 2026

    आकस्मिक मृत्यु के 05 प्रकरणों में 20 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

    June 10, 2026

    नैनो यूरिया ने बढ़ाई किसान भागवत प्रसाद टंडन की आय और उत्पादकता

    June 10, 2026

    प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा का संशोधित मॉडल उत्तर जारी

    June 10, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.