Monday, February 16, 2026

नगर निगम के पानी टैंकर पर कॉलोनी के लोगों ने किया कब्जा

एक तरफ शहर में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है, लोग पीने के पानी के लिए परेशान हो गए हैं वहीं दूसरी तरफ आरोप हैं की नगर निगम के कुछ अधिकारी अपने व्यक्तिगत मकान में नगर निगम की टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार स्थानीय राजेंद्र प्रसाद नगर में नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी का मकान स्थित है, इस मकान के लिए उन्होंने नगर निगम के टैंकर के माध्यम से पानी की सप्लाई का आदेश अपने अधीनस्थ को दिए जिसकी जानकारी कॉलोनी के लोगों को मिलने पर उन्होंने पानी टैंकर को अपने कब्जे में लेकर इसका विरोध किया और अधिकारी को खरी-खोटी सुनाई।
बताया जा रहा हैं की कॉलोनी में निवासरत लोगों ने कहा कि नगर निगम में इतनी अंधेर गर्दी हो गई है कि लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं और नगर निगम के अधिकारी अपने मकान पर टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं, हद तो तब हो गई जब एक बाल्टी पानी मांगने पर भी टैंकर चालक ने पानी नहीं दिया।
वार्ड से पार्षद प्रतिनिधि निखिल शर्मा ने कहा कि पूरे वार्ड में पानी की सप्लाई बंद है और नगर निगम के अधिकारी द्वारा इस तरह अपने मकान पर पानी की सप्लाई करना सरासर गलत है, इसकी जानकारी नगर निगम आयुक्त को दी जाएगी और इस मामले पर उचित कार्रवाई की मांग की जाएगी।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -