जांजगीर-चांपा 08 जनवरी 2026/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के परिपालन में श्री अमित सिंह मरकाम पिता स्वर्गीय श्री गजाधर सिंह, निवासी ग्राम अमोरा, थाना मुलमुला, तहसील अकलतरा, जिला जांजगीर-चांपा को कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा। श्री अमित मरकाम को जिला कार्यालय, जांजगीर-चांपा में भृत्य के पद पर अस्थायी रूप से नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर प्रभावशील होगी।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

