Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

    April 16, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

    April 16, 2026

    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, April 17
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » मंगलवार के दिन इस विधि से पूरी करें बजरंगबली की पूजा, मान्यतानुसार दूर होंगे सभी संकट
    Featured

    मंगलवार के दिन इस विधि से पूरी करें बजरंगबली की पूजा, मान्यतानुसार दूर होंगे सभी संकट

    News EditorBy News EditorMarch 4, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Tuesday Puja Vidhi: हिंदू धर्म में हर दिन को किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित किया गया है. सोमवार के दिन भगवान शंकर की पूजा की जाती है तो वहीं मंगलवार का दिन को बजरंगबली के लिए चुना गया है. माना जाता है कि मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूरे मनोभाव से पूजा की जाए तो जीवन में खुशहाली आती है और संकट दूर हो जाते हैं. वहीं, मंगलवार के दिन पूजा करने पर कुंडली में मंगल की स्थिति मजबूत हो जाती है. ऐसे में जानिए किस तरह मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा संपन्न की जा सकती है.

    मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा 

    मंगलवार के दिन सुबह सवेरे जल्दी उठकर स्नान पश्चात बजरंगबली का स्मरण किया जाता है और व्रत का संकल्प लिया जाता है. इस दिन व्यक्ति को अपने मन और मस्तिष्क को शुद्ध रखना होता है. हाथ में जल भरकर शुभ मंत्रों का जाप किया जाता है. मंगलवार के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनना बेहद शुभ माना जाता है. बजरंगबली की पूजा शाम के समय की जाती है.

    पूजा करने के लिए हनुमान मंदिर जाते हैं. मंदिर में जाकर हनुमान जी को सिंदूर से तिलक लगाया जाता है. बजरंगबली के समक्ष दीपक जलाते हैं और चने व गुड़ के अलावा बूंदी को भोग में लगाते हैं. सभी भक्तों को पूजा के बाद बूंदी बांटी जाती है. बजरंगबली के साथ ही इस दिन महादेव का पूजन भी किया जाता है. बजरंगबली की आरती और हनुमान चालीसा का पाठ करके पूजा का समापन होता है.

    व्रत में क्या खाएं 

    व्रत रखने वाले व्यक्ति को व्रत के खानपान में केवल शाकाहारी चीजों का ही सेवन करना होता है. इस दिन चने की दाल, गुड़ और जौ का सेवन करना बेहद अच्छा माना जाता है. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि किसी भी तरह के तामसिक भोजन का सेवन ना किया जाए.

    बजरंबली की आरती 

    आरती कीजै हनुमान लला की ।
    दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

    जाके बल से गिरवर काँपे ।
    रोग-दोष जाके निकट न झाँके ॥
    अंजनि पुत्र महा बलदाई ।
    संतन के प्रभु सदा सहाई ॥
    आरती कीजै हनुमान लला की ॥

    दे वीरा रघुनाथ पठाए ।
    लंका जारि सिया सुधि लाये ॥
    लंका सो कोट समुद्र सी खाई ।
    जात पवनसुत बार न लाई ॥
    आरती कीजै हनुमान लला की ॥

    लंका जारि असुर संहारे ।
    सियाराम जी के काज सँवारे ॥
    लक्ष्मण मुर्छित पड़े सकारे ।
    लाये संजिवन प्राण उबारे ॥
    आरती कीजै हनुमान लला की ॥

    पैठि पताल तोरि जमकारे ।
    अहिरावण की भुजा उखारे ॥
    बाईं भुजा असुर दल मारे ।
    दाहिने भुजा संतजन तारे ॥
    आरती कीजै हनुमान लला की ॥

    सुर-नर-मुनि जन आरती उतरें ।
    जय जय जय हनुमान उचारें ॥
    कंचन थार कपूर लौ छाई ।
    आरती करत अंजना माई ॥
    आरती कीजै हनुमान लला की ॥

    जो हनुमानजी की आरती गावे ।
    बसहिं बैकुंठ परम पद पावे ॥
    लंक विध्वंस किये रघुराई ।
    तुलसीदास स्वामी कीर्ति गाई ॥

    आरती कीजै हनुमान लला की ।
    दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

    April 16, 2026

    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

    April 16, 2026

    कोरबा पुलिस को 02 दिन में महत्वपूर्ण सफलता 07 स्थायी वारंट, 41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कुल 48 वारंटियों को पकड़ा

    April 16, 2026

    Major Accident Averted At The Airport : स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए, मचा हड़कंप

    April 16, 2026

    CG NEWS : 10 हजार की रिश्वत में फंसा SI’ केस दबाने का ऑडियो वायरल, तत्काल सस्पेंड

    April 16, 2026

    आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

    April 16, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    जनगणना 2027 अंतर्गत ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ

    April 16, 2026

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

    April 16, 2026

    नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों का उप निर्वाचन-2026

    April 16, 2026

    कोरबा पुलिस को 02 दिन में महत्वपूर्ण सफलता 07 स्थायी वारंट, 41 गिरफ्तारी वारंट की तामिली कुल 48 वारंटियों को पकड़ा

    April 16, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.