Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » भ्रष्टाचार पर खड़ी कांग्रेस सरकार की बिदाई की बेला बहुत करीब है : कौशिक
    Chhattisgarh

    भ्रष्टाचार पर खड़ी कांग्रेस सरकार की बिदाई की बेला बहुत करीब है : कौशिक

    News EditorBy News EditorSeptember 22, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने परिवर्तन यात्रा के तहत कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मां कौशल्या और भगवान राम के ननिहाल की हालत भूपेश सरकार ने आज क्या कर दी है यह छत्तीसगढ़ की जनता को बताने की जरूरत नहीं है। कोरबा जिला जहाँ प्रदेश के अन्य जिलों में बिजली सप्लाई करता था वह आज अंधेरा पड़ा हुआ है, यहां रेत का ठेका ख़त्म हो चुका है इसके बाद भी बिना गारंटी के खुलेआम एनजीटी के नियमों की धज्जियाँ उड़ाकर अवैध उत्खनन हो रहा है यह सरकार के संरक्षण में बड़ी मात्रा में पेट्रोल-डीजल की चोरी हो रही है, मिट्टी तेल की चोरी हो रही है, राखड़ कोरबा के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी हुई है। यह कार्य बिना संरक्षण के असंभव है। इसके साथ ही पिछले पांच सालों कोरबा में एक सड़क नहीं बना पाई यह सरकार कुसमुंडा से लेकर दर्रा तक की जो सडके बनानी थी वह आज भी अधूरी पड़ी हुई है, सरकार के पास पैसा होने के बावजूद सरकार सड़क बनाने की स्थिति में नहीं है, कोरबा जिला टापू बन गया है जिधर देखो उधर गढ्ढे दिखाई दे रहे, विकास ढूंढने से विकास नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने परिवर्तन यात्रा निकाली है। भारतीय जनता पार्टी ने 2003 में भी ऐसी एक परिवर्तन यात्रा निकाल कर कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेका था। उन्होंने कहा कि 2003 में कांग्रेस की जो स्थिति थी उससे बद्तर स्थित कांग्रेस की सरकार है की अभी है। जिस तरह कोरबा से लेकर पूरे प्रदेश में कोल माफिया, लैंड माफिया, सेंड माफिया और जितने भी प्रकार के अनैतिक कार्य जारी है यह सभी कार्य कांग्रेस सरकार के संरक्षण में हो रहे है।

    उन्होंने कहा कि 5 सालों में सत्ता और शक्ति का दुरुपयोग कर बघेल सरकार ने छत्तीसगढ़ को लूटा है। बघेल सरकार 2018 में बड़े-बड़े वादे कर जनता को गुमराह कर जनादेश प्राप्त किया पर आज छत्तीसगढ़ की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है ।भ्रष्टाचार में लिप्त इस सरकार कि बिदाई के बेला करीब है। यह कांग्रेस सरकार के शासन में कानून व्यवस्था लगभग खत्म हो गया है। जिस प्रकार से गुंडागर्दी बढ़ रही है, आज अपराध के मामले छत्तीसगढ़ ने अन्य प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आयी थी। वह कहती है कि “लड़की हूं लड़ सकती हूं” किन्तु छत्तीसगढ़ में इतने हैवानियत हादसे हो रहे है, भाई-बहन के अटूट प्रेम के त्यौहार के दिन दो बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है, शिक्षक दिवस के दिन जहाँ पुरा देश शिक्षकों का सम्मान कर रहा था वही छत्तीसगढ़ में महिला शिक्षक के साथ दुष्कर्म क़ा मामला सामने आता है, तीजा पर्व राग अलापने वाले इस पर्व को भी नहीं छोड़े बेलगहना में महिला के साथ बलात्कार हो रहा है किन्तु प्रियंका गांधी ने इस विषय पर एक शब्द नहींं कहा न उन बच्चियों व माताओं-बहनों के परिजनों से मिलने गयी। क्या प्रियंका गांधी में इतनी भी इंसानियत नहीं बची कि उनके परिजनों से मुलाक़ात कर सके। छत्तीसगढ़ की माता बहनों ने ठान लिया है की वह अपने हर अन्याय, हर अपमान का बदला लेके रहेंगी।

    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि कानून व्यवस्था छत्तीसगढ़ में ध्वस्त है प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं है अपने अधिकारियों से छत्तीसगढ़ के संसाधनों को लुटवा रहे हैं और बहुत तो जेल में भी हैं घोषणा पत्र में शराबबंदी का वादा किया था शराबबंदी तो नहीं किया उल्टा शराब में 2,100 करोड रुपए का घोटाला कर दिया। घोटालों से भरी पड़ी है। एक तरफ लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल पेश किया यह उनकी दूरदर्शिता और महिला सशक्तिकरण का बहुत बड़ा उदाहरण है आज महिलाएं-बेटियां चाहे वह खेल का क्षेत्र हो आर्मी का क्षेत्र हो कहीं भी पीछे नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026

    विद्या भारती प्रश्न मंच अकलतरा विभाग स्तरीय अंशिका प्रथम स्थान आने पर प्रांत स्तरीय तात्कालिक भाषण में हिस्सा लेने रवाना हुई अंशिका ऐरन अग्रवाल

    October 4, 2026

    सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ विद्या भारती अखिल भारतीय प्रश्न मंच संस्कृति महोत्सव 2026 तरुण वर्ग तात्कालिक भाषण विषय पर्यावरण चांपा प्रथम स्थान अंशिका अग्रवाल ने बाजी मारी

    October 4, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    मिठाई दुकान का चौंकाने वाला वीडियो वायरल, बाथरूम में धुल रहे थे खाद्य पदार्थों के बर्तन

    October 4, 2026

    दुर्गम राहों से विकास के रास्ते तक छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना

    October 4, 2026

    जनसेवा से जनकल्याण तक-सुशासन के संकल्प से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर

    October 4, 2026

    CG Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बढ़ेगा दिन-रात के तापमान का अंतर, जानें आगे का मौसम

    October 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.