Friday, January 2, 2026

कांग्रेस न्याय-यात्रा…विधायक और पूर्व मंत्रियों ने बनाई दूरी:बैज को दिग्गजों ने पदयात्रा में अकेले छोड़ा, फोटो के लिए भिड़े; BJP ने बताया नौटंकी यात्रा

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की न्याय यात्रा का आज दूसरा दिन है। कसडोल से यात्रा आज लवन के लिए निकली है। पहले दिन गिरौदपुरी से शुरू हुई इस यात्रा में कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्रियों ने दूरी बना ली। दीपक बैज को दिग्गजों ने पदयात्रा में अकेले छोड़ वापस लौट गए। वहीं नेताओं के साथ फोटो खिंचाने को लेकर कार्यकर्ता भिड़ पड़े।

इस दौरान गिरौदपुरी में दीपक बैज ने कहा था कि छत्तीसगढ़ जल रहा है। इस पर CM साय ने दुर्ग में कहा कि कांग्रेस 5 साल में सत्ता से बाहर आ गई। अगर अच्छे काम किए होते तो जनमत एक होता। कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत है। वहीं बीजेपी नेताओं ने यात्रा को नौटंकी बताया है।

गिरौदपुरी धाम में पूजा करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने यात्रा शुरू की।
गिरौदपुरी धाम में पूजा करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने यात्रा शुरू की।

नेताओं की वजह से देर से शुरू हुई यात्रा

दरअसल, न्याय यात्रा शुक्रवार सुबह 11 बजे गिरौदपुरी से शुरू हुई। यात्रा सुबह 9 बजे से शुरू होनी थी, लेकिन कांग्रेस के बड़े नेताओं के समय पर नहीं पहुंचने से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को उनका इंतजार करना पड़ा।

तय समय के बाद भी जब कई कांग्रेस नेता गिरौदपुरी नहीं पहुंचे, तो प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के साथ गिरौदपुरी में पूजा-अर्चना की और यात्रा शुरू करने की बात कही।

यात्रा में पैदल चलते हुए रायपुर से पहुंचे कांग्रेस नेता।
यात्रा में पैदल चलते हुए रायपुर से पहुंचे कांग्रेस नेता।

कवर्धा पुलिस कस्टडी में मौत पर हत्या का केस हो- बैज

दीपक बैज ने कवर्धा पुलिस कस्टडी में हुई मौत पर हत्या का केस दर्ज करने की बात कही और कहा बलौदाबाजार आगजनी, अमर गुफा जैतखाम विवाद, विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी और कवर्धा कांड जैसे संवेदनशील मुद्दों को जनता को बताएंगे।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -