विवरणः- पुलिस अधीक्षक श्री पुष्कर शर्मा, अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी श्री अविनाश मिश्रा के द्वारा अवैध शराब बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली सारंगढ प्रभारी कामिल हक के मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ के टीम द्वारा अवैध शराब पर रोक लगाने हेतु आज दिनांक को मुखबिर सूचना पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया-
अप0क्रं0- 581/2024 धारा- 34(2) 59(क) आबकारी एक्ट में श्रीमती लक्ष्मी यादव पति अजय यादव उम्र 35 वर्ष सा0 रेंजरपारा सारंगढ़ थाना सिटी कोतवाली सांरगढ को जरिये मुखबिर सूचना मिलने पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के रेड कार्यवाही किया गया तथा आरोपीया के कब्जे से एक 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती-2000 रू0 एवं परिवहन हेतु उपयोग किया गया एक सफेद रंग की स्कूटी बिना नंबर को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपीया को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कामिल हक, प्रआर-16 सोनसाय यादव, आर. ओमचंद साहु, योगेश कुर्रे, अजय लहरे, सुरेन्द पटेल, अमित खुटे, म.आर. सरोजनी गोड एवं समस्त स्टाफ द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में प्रमुख भूमिका रही।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


