Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Labour News : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बदलेंगे नियम, 40 साल पार वालों का फ्री मेडिकल चेकअप होगा अनिवार्य

    November 27, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में दिल्ली तक पहुंची जांच, कैटरर राहुल मक्कर समेत कई ठिकानों पर छापे

    November 27, 2026

    कोरबा में राखड़ बांध को लेकर बढ़ा विवाद, CPCB की मंजूरी के बिना पाइपलाइन बिछाने की तैयारी पर आपत्ति

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 27
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » कोरबा में राखड़ बांध को लेकर बढ़ा विवाद, CPCB की मंजूरी के बिना पाइपलाइन बिछाने की तैयारी पर आपत्ति
    Chhattisgarh

    कोरबा में राखड़ बांध को लेकर बढ़ा विवाद, CPCB की मंजूरी के बिना पाइपलाइन बिछाने की तैयारी पर आपत्ति

    News EditorBy News EditorNovember 27, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में ग्राम लोतलोता स्थित राखड़ बांध को दोबारा संचालित करने की तैयारी को लेकर विवाद गहराने लगा है। बांध की जर्जर स्थिति और पूर्व में तटबंध टूटने से खेतों एवं आसपास के इलाकों में राखड़ फैलने की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई है। अब नई पाइपलाइन बिछाकर राखड़ भंडारण शुरू करने की तैयारी की जानकारी सामने आने के बाद पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने सवाल उठाया है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की अनिवार्य सहमति के बिना बांध को दोबारा उपयोग में लाने की तैयारी किस आधार पर की जा रही है।

    राखड़ बांध की स्थिति पर ADM और CE-CSEB से की चर्चा

    पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस मामले में कोरबा के अपर कलेक्टर (ADM) और सीएसईबी दर्री के चीफ इंजीनियर (CE-CSEB) से मोबाइल पर चर्चा कर लोतलोता राखड़ बांध की मौजूदा स्थिति और वहां चल रही गतिविधियों की जानकारी ली।

    उन्होंने अधिकारियों से कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा से जुड़े इस संवेदनशील मामले में पर्यावरणीय नियमों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किए बिना कोई जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए। बांध के आसपास गांव, कृषि भूमि और विद्यालय होने के कारण किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर परिणाम पैदा कर सकती है।

    CPCB की सहमति के बिना पाइपलाइन बिछाने की तैयारी पर सवाल

    जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने 23 जून 2026 को लोतलोता राखड़ बांध के POND-A के 22 हेक्टेयर क्षेत्र के अस्थायी उपयोग की सशर्त अनुमति दी थी। इस अनुमति की शर्त क्रमांक 3 के अनुसार CE-CSEB की सहमति अनिवार्य है। साथ ही केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की सहमति प्राप्त नहीं होने की स्थिति में मंडल की अस्थायी अनुमति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

    पूर्व मंत्री के अनुसार, ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि CPCB की सहमति मिलने से पहले ही राखड़ बांध तक नई पाइपलाइन बिछाने और बांध की जल निकासी व्यवस्था को दोबारा खोलने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब CPCB की सहमति अनुमति की अनिवार्य शर्त है, तो उसके बिना आगे की गतिविधियां किस आधार पर की जा रही हैं?

    कलेक्टर को पत्र लिखकर गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग

    पूर्व मंत्री ने कलेक्टर को पत्र भेजकर CPCB की सहमति की वर्तमान स्थिति स्पष्ट कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जब तक आवश्यक पर्यावरणीय अनुमतियां और सुरक्षा परीक्षण पूरे नहीं हो जाते, तब तक पाइपलाइन बिछाने और राखड़ भंडारण से संबंधित गतिविधियों को आगे नहीं बढ़ाया जाना चाहिए।

    उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए ग्रामीणों की आशंकाओं का समाधान करने और संबंधित विभागों से स्पष्ट जानकारी लेने का आग्रह किया है।

    झाबू राखड़ बांध हादसे के बाद ग्रामीणों की चिंता बढ़ी

    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि लोतलोता के ग्रामीणों की चिंताओं को महज विरोध के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। बांध के आसपास आबादी, खेती की जमीन और विद्यालय स्थित हैं। पूर्व में तटबंध टूटने से राखड़ और पानी के फैलाव की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं।

    उन्होंने अप्रैल 2026 में झाबू राखड़ बांध में हुई दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं के बाद ग्रामीणों की आशंकाओं को और अधिक गंभीरता से लेना जरूरी है। किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए पहले से सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाने चाहिए।

    स्वतंत्र विशेषज्ञ संस्था से सुरक्षा जांच कराने की मांग

    पूर्व मंत्री ने लोतलोता राखड़ बांध की संरचनात्मक मजबूती, तटबंध, स्लोप स्टेबिलिटी और जल निकासी व्यवस्था की स्वतंत्र विशेषज्ञ संस्था से जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में राखड़ से प्रभावित किसानों और ग्रामीणों की क्षति का आकलन कर उनकी लंबित मांगों का निराकरण करने पर जोर दिया।

    उन्होंने जिला प्रशासन, सीएसपीजीसीएल और संबंधित विभागों की संयुक्त बैठक बुलाकर समयबद्ध समाधान निकालने की भी मांग की है।

    बिजली उत्पादन जरूरी, लेकिन ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोपरि: जयसिंह अग्रवाल

    जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि विद्युत उत्पादन की निरंतरता आवश्यक है, लेकिन इसके साथ ग्रामीणों की सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और उनके अधिकारों की रक्षा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मामले को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीणों को विश्वास में लेने और सभी आवश्यक सुरक्षा एवं पर्यावरणीय शर्तों का पालन सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Labour News : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बदलेंगे नियम, 40 साल पार वालों का फ्री मेडिकल चेकअप होगा अनिवार्य

    November 27, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में दिल्ली तक पहुंची जांच, कैटरर राहुल मक्कर समेत कई ठिकानों पर छापे

    November 27, 2026

    CG News : जशपुर के चार गांवों में धार्मिक गतिविधियों को लेकर सख्ती, प्रवेश प्रतिबंध के बोर्ड से मचा हड़कंप

    November 27, 2026

    CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले एक हफ्ते तक मौसम रहेगा शुष्क, बारिश के आसार नहीं, ठंड से भी नहीं मिलेगी राहत

    November 27, 2026

    27 November 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

    November 27, 2026

    पूर्व IAS अनिल टूटेजा को High Court’ से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

    November 26, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    CG Labour News : छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के लिए बदलेंगे नियम, 40 साल पार वालों का फ्री मेडिकल चेकअप होगा अनिवार्य

    November 27, 2026

    Mahadev Betting Case : महादेव सट्टा केस में दिल्ली तक पहुंची जांच, कैटरर राहुल मक्कर समेत कई ठिकानों पर छापे

    November 27, 2026

    कोरबा में राखड़ बांध को लेकर बढ़ा विवाद, CPCB की मंजूरी के बिना पाइपलाइन बिछाने की तैयारी पर आपत्ति

    November 27, 2026

    CG News : जशपुर के चार गांवों में धार्मिक गतिविधियों को लेकर सख्ती, प्रवेश प्रतिबंध के बोर्ड से मचा हड़कंप

    November 27, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.