Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    Iran Political Crisis 2026 : लीक पत्र का दावा—परमाणु मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत के अलावा ईरान के पास कोई विकल्प नहीं

    April 25, 2026

    *अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई,नवापारा में 2 चैन माउंटेन जब्त*

    April 25, 2026

    CG BREAKING : भारतमाला रोड पर हमला, चलती कार पर पत्थर बरसाए; युवती घायल

    April 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, April 25
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » AAP सांसद संजय सिंह के 2 करीबियों पर शिकंजा, ED ने शराब घोटाला केस में भेजा समन
    Chhattisgarh

    AAP सांसद संजय सिंह के 2 करीबियों पर शिकंजा, ED ने शराब घोटाला केस में भेजा समन

    News EditorBy News EditorOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद अब उनके करीबी सहयोगियों पर भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने विवेक त्यागी, सर्वेश मिश्रा और कंवरबीर सिंह को पूछताझ के लिए समन भेजा है। जानकारी के मुताबिक ईडी इन तीनों को संजय सिंह के सामने बिठाकर पूछताछ करेगी। संजय सिंह फिलहाल 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर हैं। ईडी का दावा है कि संजय सिंह के सहयोगी सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये संजय सिंह की ओर से मिले। इसके साथ ही संजय सिंह के पीए विजय त्यागी को शराब घोटाले के आरोपी अमित अरोड़ा की कंपनी अरालियास हॉस्पिटैलिटी के बिजनेस में हिस्सेदारी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक संजय सिंह की रिमांड मांगते समय ईडी ने सर्वेश के नाम का भी जिक्र किया था। ईडी सूत्रों के मुताबिक संजय सिंह के कहने पर ही सर्वेश मिश्रा को दो बार में दो करोड़ रुपये मिले।

    बता दें कि सर्वेश मिश्रा आंदोलन के समय से संजय सिंह के सहयोगी रहे हैं। सर्वेश को आम आदमी पार्टी में प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी दी गई है। सर्वेश सोशल मीडिया पर भी सक्रिया रहते हैं। वे संसद के कामकाज में भी संजय सिंह के लिए अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं विवेक त्यागी भी संजय सिंह की टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। विवेक हापुड़ में जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विवेक भी आंदोलन की शुरुआत से ही संजय सिंह के साथ जुड़े रहे हैं।

    संजय सिंह को पांच दिनों की ईडी रिमांड

    इससे पहले बृहस्पतिवार को दिल्ली की एक अदालत ने संजय सिंह को पांच दिनों के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया। अदालत में जब संजय सिंह के यह पूछा गया कि क्या वह कुछ कहना चाहते हैं, तो सिंह ने दावा किया कि उनके साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। आप नेता ने मामले में अब सरकारी गवाह बन गए आरोपी कारोबारी दिनेश अरोड़ा से दो करोड़ रुपये मिलने के ईडी के दावे को खारिज करते हुए कहा, “सर, अमित अरोड़ा ने दसियों बयान दिये, दिनेश अरोड़ा ने कई बयान दिये, लेकिन उन्हें मेरा नाम याद नहीं रहा। मैं इतना भी अनजान नहीं हूं कि वे मेरा नाम भूल गये। अब उन्हें अचानक याद आया। कोई अलग कानून नहीं है। मुझे एक बार भी समन नहीं किया गया। मेरे लिए अलग कानून क्यों?”

    कई लोगों से पूछताछ और आरोपियों से सामना

    सुनवाई के दौरान ईडी ने सिंह की हिरासत की मांग करते हुए कहा कि कई लोगों से पूछताछ और उनका आमना-सामना कराया जाना बाकी है। एजेंसी ने कहा कि वह सिंह के फोन से निकाले गए डेटा को लेकर भी उनसे पूछताछ करना चाहती है। ईडी ने आरोप लगाया कि सिंह को दो किस्तों में तीन करोड़ रुपये मिले। ईडी ने कहा, “पैसा उनके आवास पर पहुंचाया गया। दिनेश अरोड़ा ने उनसे (पैसे पहुंचने के बारे) में पूछा, तो उन्होंने (सिंह ने) इसकी पुष्टि की। जांच में पता चला है कि दो करोड़ नकद दिया गया था। कुल तीन करोड़ रुपये दिए गए।’’

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    Iran Political Crisis 2026 : लीक पत्र का दावा—परमाणु मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत के अलावा ईरान के पास कोई विकल्प नहीं

    April 25, 2026

    *अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई,नवापारा में 2 चैन माउंटेन जब्त*

    April 25, 2026

    CG BREAKING : भारतमाला रोड पर हमला, चलती कार पर पत्थर बरसाए; युवती घायल

    April 25, 2026

    CG School News : किताबों के साथ घटेगा स्कूल बैग का बोझ, छत्तीसगढ़ में नेशनल स्कूल बैग पॉलिसी सख्ती से लागू

    April 25, 2026

    CG Online Satta Racket Raid : पिता और भाई फरार , बाबू खेमानी की पत्नी और मां से पूछताछ जारी, आरोपी का भाई करण और पिता ब्रह्मानंद अभी भी पुलिस की पहुंच से बाहर

    April 25, 2026

    CG Crime News : चाकू से गोदकर मां-बेटे की निर्मम हत्या, घायल बेटियों के बयान का इंतजार कर रही पुलिस

    April 25, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    Iran Political Crisis 2026 : लीक पत्र का दावा—परमाणु मुद्दे पर अमेरिका के साथ बातचीत के अलावा ईरान के पास कोई विकल्प नहीं

    April 25, 2026

    *अवैध रेत उत्खनन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई,नवापारा में 2 चैन माउंटेन जब्त*

    April 25, 2026

    CG BREAKING : भारतमाला रोड पर हमला, चलती कार पर पत्थर बरसाए; युवती घायल

    April 25, 2026

    CG School News : किताबों के साथ घटेगा स्कूल बैग का बोझ, छत्तीसगढ़ में नेशनल स्कूल बैग पॉलिसी सख्ती से लागू

    April 25, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.