Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

    November 5, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » क्राइम ब्रांच करेगी संसद में हुई भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई की जांच, राहुल गांधी के खिलाफ है FIR
    Chhattisgarh

    क्राइम ब्रांच करेगी संसद में हुई भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई की जांच, राहुल गांधी के खिलाफ है FIR

    News EditorBy News EditorDecember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संसद परिसर में गुरुवार को सत्ता पक्षा और विपक्षी सांसदों के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इन शिकायतों की जांच अब दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को सौंपने की तैयारी चल रही है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

    आपको बता दें कि यह घटना गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद हुई। झड़प में दो बीजेपी के दो सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए।

    इस घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन पर हमले, उकसाने और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से कहा, “हमने राहुल गांधी के खिलाफ हमले और उकसाने के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हमने विस्तार से घटना का विवरण दिया है। यह घटना मकर द्वार के बाहर हुई, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है।”

    बीजेपी की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 131 (अपराधिक बल का उपयोग), 351 (अपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य उद्देश्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    कांग्रेस ने भी संसद परिसर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, “कल जिस तरह से एक दलित नेता का अपमान किया गया और आज उन्हें धक्का दिया गया, यह सब एक साजिश है।” कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की बहन और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी एफआईआर झूठी है।

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस वही करेगी जो गृह मंत्री उनसे कहेंगे। उन्होंने कहा, “सभी ने डॉ. आंबेडकर से माफी की मांग की थी, लेकिन इस घटना को भटकाने के लिए यह सब योजना बनाई गई। यह एफआईआर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं है, यह डॉ. आंबेडकर के खिलाफ है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

    November 5, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    November 5, 2026

    कोरबा जिले में खुलेंगे 8 नए धान खरीदी केंद्र, संबंधित गांवों के किसानों को नजदीक में मिलेगी धान विक्रय की सुविधा

    November 5, 2026

    CG BREAKING : बस्तर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 2.38 करोड़ का गांजा जब्त’ 7 आरोपी गिरफ्तार

    November 5, 2026

    CG Education News : NMMS परीक्षा 2026-27 की तारीख बदली, अब 12 दिसंबर की जगह 3 जनवरी को होगा एग्जाम

    November 5, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    रबी सीजन में टोकन और क्यूआर कोड से उर्वरक वितरण शुरू

    November 5, 2026

    थानों में जब्त किये गये मादक पदार्थाे को 23 नवम्बर को किया जाएगा नष्ट

    November 5, 2026

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही सीमा सिंह को पाती लिखकर दी राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं

    November 5, 2026

    कोरबा जिले में खुलेंगे 8 नए धान खरीदी केंद्र, संबंधित गांवों के किसानों को नजदीक में मिलेगी धान विक्रय की सुविधा

    November 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.