Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG NEWS : बंदूक छोड़ रैंप पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, बदला अंदाज देख लोग रह गए हैरान

    August 14, 2026

    CG NEWS : तीन दिन पहले बनी कचौड़ियां परोसने की तैयारी’ वायरल वीडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल

    August 14, 2026

    * साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”

    August 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 14
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » * साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”
    Chhattisgarh

    * साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”

    News EditorBy News EditorAugust 14, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    14 अगस्त, 2026, छत्तीसगढ़ के प्रदेशवासियों को साइबर क्राइम के विरुद्ध, जागृत एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर, 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” का आयोजन किया जाएगा।15 अगस्त 1947 को, करोड़ों देशवासियों के प्रयासों से देश को मिली आज़ादी के भाव से प्रेरित यह अभियान, साइबर क्राइम के विरुद्ध एकजुटता से जागरूकता लाने और छत्तीसगढ़ को साइबर क्राइम मुक्त बनाने का अभिनव प्रयास है ।

    साइबर क्राइम के विरुद्ध निरंतर चलाए जा रहे अभियानों के क्रम में, छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान” , देश के सबसे अनोखे, इनोवेटिव और ट्रेंडी अभियानों में से एक है । इस अभियान की मुख्य थीम है:- “साइबर जागृति की एक सेल्फी” । बड़ी संख्या में राज्यवासी, छत्तीसगढ़ पुलिस और संबंधित जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स में जारी लिंक को क्लिक कर या QR code को स्कैन कर, जागरूकता के संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” में अपनी सेल्फी लेकर, उस सेल्फी को स्वयं के सोशल मीडिया हैंडल्स में पोस्ट करेंगे । प्रदेश भर के लाखों लोग, छत्तीसगढ़ पुलिस की जागरूकता संदेश वाली “सेल्फी फ्रेम” को सोशल मीडिया में शेयर करेंगे तो, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता का संदेश उनके फॉलोअर्स और फ्रेंड्स तक पहुंचेगा, जिससे अधिक से अधिक लोग साइबर क्राइम के प्रति जागृत होंगे । इस अभियान का उद्देश्य, जनभागीदारी से साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरूकता का संदेश पहुंचाना है । सोशल मीडिया के माध्यम से यह संदेश, सरल और प्रभावी ढंग से अधिक से अधिक लोगों तक तेज़ी से पहुंच सकेगा ।

    “साइबर जागृति अभियान” का शुभारंभ आज राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय गृहमंत्री द्वारा किया गया । वहीं, जांजगीर-चांपा जिले में आज प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने “साइबर जागृति अभियान” की लिंक एवं QR कोड जारी कर अभियान का शुभारंभ किया । माननीय श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे) ने क्यूआर कोड स्वयं अपने मोबाइल में स्कैन कर, अपनी सेल्फी ली, इसके पश्चात उन्होंने स्वयं सोशल मीडिया में अपनी सेल्फी फ्रेम को पोस्ट किया । इस अवसर पर उन्होंने, जिलावासियों को अभियान के विषय में जानकारी दी और लोगों को विशेषकर सामाजिक/व्यापारिक संगठनों, संस्थानों के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों, सोशल मीडिया इंफ़्लुएंसर्स, प्रोफेशनल्स एवं कलाकारों को अधिक से अधिक संख्या में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जारी लिंक क्लिक कर या क्यूआर कोड स्कैन कर, सेल्फी लेने और उसे सोशल मीडिया हैंडल्स में शेयर करने की अपील की।”

    अभियान के सार के विषय में जानकारी देते हुए, श्री विजय कुमार पाण्डेय (भापुसे) ने कहा कि, “जिस तरह देश की आज़ादी के लिए करोड़ों देशवासी एकजुट होकर लड़े थे, उसी तरह हम सभी को साइबर क्राइम के विरुद्ध, साथ मिलकर, जिलावासियों को जागृत करना होगा और उन्हें साइबर सुरक्षित बनाना होगा । उन्होंने आमजनों से अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि “साइबर जागृति अभियान”, के लिए, जागरूकता की एक सेल्फी” लें, उस सेल्फी को सोशल मीडिया में शेयर करें और साइबर अपराध को रोकने, जांजगीर-चांपा जिला पुलिस का सहयोग करें।”

    “साइबर जागृति अभियान” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने, जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने जिले में अभियान को एक व्यापक स्वरूप दिया है । 15 अगस्त से 02 अक्टूबर तक यानि 07 सप्ताह में प्रदेश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।
    पहले सप्ताह:- डिजिटल सतर्कता और बुनियादी सुरक्षा के लिए स्कूल/कॉलेजों में अभियान
    दूसरे सप्ताह:- वित्तीय धोखाधड़ी और UPI सुरक्षा पर बैंकिंग एवं वित्तीय संस्थानों में अभियान
    तीसरे सप्ताह:- डिजिटल अरेस्ट और फ़र्ज़ी कॉल के विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के संग टाउन हॉल का आयोजन
    चौथे सप्ताह:- स्मार्टफोन प्राइवेसी और सेफ ब्राउज़िंग पर महिला कॉलेजों, सामुदायिक समूहों के बीच अभियान
    पांचवे सप्ताह:- जॉब फ्रॉड और फिशिंग को लेकर युवाओं को जागरूक करने रोजगार कार्यालयों, आईटीआई और कौशल विकास केंद्रों में कार्यक्रम का आयोजन
    छठवें सप्ताह:- डेटा प्राइवेसी और सोशल मीडिया की सीमाओं के विषय पर अभियान
    सातवें सप्ताह:- ग्राम पंचायतों, निकायों में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में साइबर मुक्त छत्तीसगढ़ का “संकल्प” अभियान

    अभियान का समापन:- 02 अक्टूबर 2026 ‘गांधी जयंती’ के दिन “साइबर जागृति अभियान” का समापन किया जाएगा।

    जिला पुलिस टीमों एवं स्थानीय थानों द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों, पार्क और बाजारों में पोस्टर-बैनर के माध्यम से QR Code को प्रचारित किया जाएगा । साथ ही राज्य पुलिस एवं जिला पुलिस के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से एवं व्हाट्सएपप ग्रुप्स में लिंक को शेयर कर अधिक से अधिक लोगों को सेल्फी लेने एवं सोशल मीडिया में शेयर करने प्रोत्साहित किया जाएगा ।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG NEWS : बंदूक छोड़ रैंप पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, बदला अंदाज देख लोग रह गए हैरान

    August 14, 2026

    CG NEWS : तीन दिन पहले बनी कचौड़ियां परोसने की तैयारी’ वायरल वीडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल

    August 14, 2026

    CG NEWS : साइबर ठगी केस में रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप

    August 14, 2026

    दर्री हादसे से मचा हड़कंप, 17 गौवंश दुर्घटना की चपेट में’ जांच की मांग पर प्रदर्शन

    August 14, 2026

    CG BREAKING : चमोली टनल हादसे से मचा हड़कंप, 7 मजदूरों की मौत के बाद लापता लोगों की तलाश जारी

    August 14, 2026

    Air India फ्लाइट में खौफनाक पल, 4 सेकेंड तक पायलट के कमांड का नहीं हुआ असर

    August 14, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG NEWS : बंदूक छोड़ रैंप पर उतरीं पूर्व महिला नक्सली, बदला अंदाज देख लोग रह गए हैरान

    August 14, 2026

    CG NEWS : तीन दिन पहले बनी कचौड़ियां परोसने की तैयारी’ वायरल वीडियो के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल

    August 14, 2026

    * साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”

    August 14, 2026

    CG NEWS : साइबर ठगी केस में रिश्वत मांगने का आरोप, ऑडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप

    August 14, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.