कोरबा.श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध कबाड, डीजल चोरी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के संबंध में दिये गये निर्देशो के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविंद्र मीणा मार्गदर्शन में साइबर सेल कोरबा एवं थाना कुसमुंडा द्वारा दिनांक 09.03.2024 को पुलिस टीम को सूचना मिली कि खदान के अंदर डोजर क्रमांक 12147 से डीजल चोरी कर बोलोरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बी बी 5985 भाग रहे हैं पुलिस टीम को सूचना प्राप्त होते ही उक्त दोनों व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया उनके कब्जे से बोलेरो वाहन के डिब्बे में रखें 350 लीटर अवैध डीजल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध धारा पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गये लगभग 350 लीटर डीजल एवं बोलेरो वाहन को जप्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ विधिवत् कार्यवाही किया जा रहा है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




