Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

    April 29, 2026

    High Court Summer Vacation 2026 : एक महीने का अवकाश , छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जजों और स्टाफ के लिए ग्रीष्मकालीन ब्रेक की आधिकारिक अधिसूचना

    April 29, 2026

    Big Decision of The Government : आम जनता को राहत’ घर-जमीन की रजिस्ट्री पर 0.60% उपकर खत्म, जेब पर कम पड़ेगा बोझ

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 29
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपियों को सायबर थाना/थाना जांजगीर पुलिस की सक्रियता से पकड़ने में मिली बड़ी सफलता
    Chhattisgarh

    सूने मकान में चोरी करने वाले आरोपियों को सायबर थाना/थाना जांजगीर पुलिस की सक्रियता से पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

    News EditorBy News EditorMarch 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के द्वारा जांजगीर क्षेत्र में चोरी की घटना में आरोपियों को पकड़ने के सख्त निर्देशन में अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन एवं सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खपर्डे के नेतृत्व में थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक जेपी गुप्ता एवं सायबर थाना प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक की सक्रियता से जांजगीर क्षेत्र में सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि तथा चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

    मुख्य फरार आरोपी अपने साथियों के साथ जांजगीर क्षेत्र के सूने स्थानों और नहर किनारे स्थित मकानों की तलाश करता था। आरोपी ने अपने के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसके लिए आरोपी ने अपने पड़ोसी से इलाज कराने जाने का बहाना बनाकर उसकी सुजुकी एक्सेस स्कूटी क्रमांक CG-10-CC-1267 को लेकर घटना कारित किया।

    दिनांक 26.02.26 की रात लगभग 08:00 बजे सभी तीनों आरोपी बिलासपुर से जांजगीर के लिए निकले। जांजगीर पहुंचकर आरोपियों ने नहर किनारे सूने मकानों की तलाश की। इसी दौरान उन्हें एक सुना बंद मकान मिला, तथा आरोपियों ने पास में निर्माणाधीन मकान से लोहे की राड को लेकर दीवार फांदकर रात लगभग 01:30 से 02:00 बजे के बीच मकान के अंदर प्रवेश किया और दरवाजे का ताला व अलमारी तोड़कर, अलमारी में रखें सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी रकम चोरी किये, चोरी के बाद आरोपी जांजगीर के सुनसान मैदान में पहुंचे और नगदी आपस में बांट ली। सोने-चांदी के जेवरों को मुख्य फरार आरोपी द्वारा बाद में बांटने की बात कहकर बैग में रख लिये। इसके बाद तीनों स्कूटी से वापस बिलासपुर लौट गए।

    आरोपियों ने चोरी के चांदी के आभूषण को बेचने के लिए अपने परिचित जीतकुमार सूर्यवंशी निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला तोरवा (बिलासपुर) की मदद ली। जीतकुमार सूर्यवंशी ने उन्हें अपने परिचित गीता प्रसाद साहू, निवासी ग्राम पकरिया (पामगढ़), वर्तमान निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर से मिलवाया। गीता प्रसाद साहू ने चोरी के चांदी के आभूषण को गुड़ी पारा रहौद के सूरज सोनी के पास बेचकर लगभग 80,000 रुपये प्राप्त किए। प्राप्त रकम में से 12-12 हजार रुपये जीतकुमार सूर्यवंशी एवं गीता प्रसाद साहू ने आपस में बांट लिया तथा शेष रकम को मुख्य आरोपी को दे दिया,।

    प्रकरण में दो आरोपी फरार है, तथा एक नबालिक सहित अन्य 03 आरोपियों को पकड़ा है जिसमें आरोपी जीत कुमार सूर्यवंशी तथा गीता प्रसाद साहू ने मुख्य आरोपी का सहयोग कर चोरी गये आभुषणों को बेचने में सहयोग कर बेचौलियों का काम किया तथा आरोपी सूरज सोनी के पास उपरोक्त आभुषणों को बिक्री करने से प्रकरण में सूरज सोनी को आरोपी बनाया गया है।

    उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, निरीक्षक सागर पाठक सायबर थाना प्रभारी, उनि कमलदास बैनर्जी, सअनि अरूण सिंह सायबर थाना से प्रधान आरक्षक राजकुमार चंद्रा, आरक्षक गिरीश कश्यप, माखन साहू, प्रदीप दुबे, सहबाज खान, रोहित कहरा, प्रतीक सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

    April 29, 2026

    High Court Summer Vacation 2026 : एक महीने का अवकाश , छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जजों और स्टाफ के लिए ग्रीष्मकालीन ब्रेक की आधिकारिक अधिसूचना

    April 29, 2026

    Big Decision of The Government : आम जनता को राहत’ घर-जमीन की रजिस्ट्री पर 0.60% उपकर खत्म, जेब पर कम पड़ेगा बोझ

    April 29, 2026

    रायपुर सहित प्रदेश में चिपचिपी गर्मी का कहर, बारिश और अंधड़ की चेतावनी

    April 29, 2026

    CG NEWS : शराबी दूल्हे पर दुल्हन का कड़ा प्रहार’ मंडप से बारात बैरंग लौटी, हंगामे के बाद पुलिस की एंट्री

    April 29, 2026

    Chhattisgarh Health Alert : गर्भवती महिलाओं के लिए चेतावनी , स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश- फिलहाल रोकी जाएं आयरन और फोलिक एसिड की मौजूदा खेप

    April 29, 2026
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Editors Picks

    हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का हुआ प्रशिक्षण

    April 29, 2026

    High Court Summer Vacation 2026 : एक महीने का अवकाश , छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के जजों और स्टाफ के लिए ग्रीष्मकालीन ब्रेक की आधिकारिक अधिसूचना

    April 29, 2026

    Big Decision of The Government : आम जनता को राहत’ घर-जमीन की रजिस्ट्री पर 0.60% उपकर खत्म, जेब पर कम पड़ेगा बोझ

    April 29, 2026

    रायपुर सहित प्रदेश में चिपचिपी गर्मी का कहर, बारिश और अंधड़ की चेतावनी

    April 29, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.