Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास

    May 22, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जल्द शुरू होगी 24×7 सीएम हेल्पलाइन

    May 22, 2026

    CG NEWS : एग्जाम डेट टकराने से छात्रों में आक्रोश, परीक्षा स्थगित करने की मांग

    May 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » इन राज्यों में तबाही मचाने आ रहा चक्रवात ‘दाना’, 120 KM की होगी स्पीड; IMD का हाई अलर्ट जारी
    Chhattisgarh

    इन राज्यों में तबाही मचाने आ रहा चक्रवात ‘दाना’, 120 KM की होगी स्पीड; IMD का हाई अलर्ट जारी

    News EditorBy News EditorOctober 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल में चक्रवात और तूफान की आशंका के बीच भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी जारी की है कि चक्रवाती तूफान ‘दाना’ बंगाल के कई जिलों में विकराल रूप लेगा। यह तूफान 24 अक्टूबर की रात से 25 अक्टूबर की सुबह के बीच ओडिशा तट को पार कर पश्चिम बंगाल के तट पर पहुंच सकता है। इस दौरान हवा की गति 100 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

    आईएमडी ने जारी किया हाई अलर्ट

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को दक्षिण अंडमान सागर में चक्रवात बन रहा है। यह चक्रवात मंगलवार तक बंगाल की खाड़ी के ऊपर विकसित हो जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि यह 24 अक्टूबर की रात को ओडिशा के तट के पास पहुंचेगा। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि बंगाल में होने वाली भव्य काली पूजा से पहले बंगाल में भयंकर आपदा आ सकती है।

    मछुआरों के लिए भी चेतावनी जारी

    इसको लेकर बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों के सभी बीडीओ और एसडीओ के साथ बैठक की है, सभी जगहों पर राहत सामग्री का स्टॉक कर दिया गया है। तटीय इलाकों में निगरानी की जाएगी। इसके अलावा मछुआरों को गहरे समुद्र में आगे जाने से रोकने के लिए चेतावनी जारी है।

    चक्रवात से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

    दूसरी ओर, राज्य के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक दीघा के मौसम की स्थिति को देखते हुए पर्यटकों पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे या नहीं, इसकी जानकारी कल दी जाएगी। पूर्व मेदिनीपुर के जिलाधिकारी पूर्णेन्दु माजी ने कहा कि पूर्व मेदिनीपुर जिला प्रशासन हर तरफ से चक्रवात से निपटने के लिए तैयार है।

    इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    इस दौरान ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अलावा पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश और झारखंड के कई जिलों में भी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और उत्तर 24 परगना में भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग ने कहा कि 24 और 25 अक्टूबर को पूर्वी मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना और झारग्राम में एक या दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश के साथ, भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह भी कहा कि 24 और 25 अक्टूबर को कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर 24 परगना, पुरुलिया और बांकुड़ा जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास

    May 22, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जल्द शुरू होगी 24×7 सीएम हेल्पलाइन

    May 22, 2026

    CG NEWS : एग्जाम डेट टकराने से छात्रों में आक्रोश, परीक्षा स्थगित करने की मांग

    May 22, 2026

    Mining Department : अवैध खनन पर सरकार का बड़ा एक्शन, शिकायत के लिए हेल्पलाइन शुरू

    May 22, 2026

    डिप्लोमा एण्ड इलीमेंट्री एजुकेशन मुख्य/अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी

    May 22, 2026

    कलेक्टर ने पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति बनाए रखने कंज्यूमर पंप संचालकों की ली बैठक

    May 22, 2026
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Editors Picks

    सुशासन तिहार 2026: जनसमस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों में बढ़ा विश्वास

    May 22, 2026

    जनसमस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जल्द शुरू होगी 24×7 सीएम हेल्पलाइन

    May 22, 2026

    CG NEWS : एग्जाम डेट टकराने से छात्रों में आक्रोश, परीक्षा स्थगित करने की मांग

    May 22, 2026

    Mining Department : अवैध खनन पर सरकार का बड़ा एक्शन, शिकायत के लिए हेल्पलाइन शुरू

    May 22, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.