पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
दिनांक 08.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डबरा दशहरा मैदान एवं आसपास क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई, जिसमें मौके से 10 जुआरियों को पकड़ा गया।
कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से नगद 25700 रुपये, 05 मोबाईल फोन, जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई।
आरोपियों के विरुद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
विशेष योगदान :
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक राजेश पटेल एवं थाना स्टाफ asi ताम्रकार प्रधान आरक्षक रमेश चंद्रा , आरक्षक धनेश्वर दिवाकर, रोहित सिदार, राजेश घिरहे, मिरिश साहू का सराहनीय योगदान रहा।


