Monday, March 10, 2025

घर के बाहर सो रहे ग्रामीण पर हुआ जानलेवा हमला-गंभीर घायल

कोरबा-चांपा मार्ग के उरगा थाना क्षेत्र ग्राम नवापारा में एक ग्रामीण पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा हैं की ग्रामीण रात के समय अपने घर के बाहर चबूतरा पर सो रहा था, इस दौरान कुछ अज्ञात लोगों ने किसी धारदार हथियार से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की नजर खून से लथपथ ग्रामीण पर पड़ी तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय ग्रामीण का ग्राम में घर बन रहा है। पुराना मकान तोड़कर उसके द्वारा नया मकान बनाया जा रहा है, जिसके लिए बाहर में भवन निर्माण सामग्री रखी हुई है। उसी की सुरक्षा के लिए ग्रामीण घर के बाहर सो रहा था। इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा हैं की वहीं दीवार पर धमकी भरा संदेश लिखा मिला हैं “झूठ बोलेगा जगदीश तो महंगा पड़ेगा”। जिस जगदीश नाम के व्यक्ति का संदेश दीवार पर लिखा गया है वह घायल का पुत्र बताया जा रहा है जो घर के भीतर सो रहा था। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -