Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनदर्शन में पहुंचे मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 83 आवेदक

    August 5, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    August 5, 2026

    थाना डभरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    August 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » यमुना में मौत का मंजर: 6 महिलाएं समेत 10 पर्यटकों की डूबने से मौत
    Featured

    यमुना में मौत का मंजर: 6 महिलाएं समेत 10 पर्यटकों की डूबने से मौत

    News EditorBy News EditorApril 10, 2026Updated:April 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मथुरा, 10 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब यमुना नदी में करीब 30 पर्यटकों से भरा स्टीमर अचानक पलट गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 10 पर्यटकों की डूबने से मौत हो गई, जिनमें 6 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सभी पर्यटक पंजाब से वृंदावन घूमने आए थे।

    जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह के अनुसार, हादसा दोपहर करीब 3 बजे केसी घाट पर हुआ, जो प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर से लगभग ढाई किलोमीटर दूर स्थित है। घटना के बाद प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है और सेना की मदद भी मांगी गई है।

    स्थानीय स्तर पर करीब 50 गोताखोरों को सर्च ऑपरेशन में लगाया गया है, जो लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं। घायलों को रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा, गाजियाबाद से NDRF की टीम भी मौके के लिए रवाना हो चुकी है। जिले के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है।

    हादसे के चश्मदीद पर्यटक मनोहर लाल ने बताया कि वे सभी लुधियाना के जगराओं से आए थे। उस समय तेज हवा चल रही थी और यमुना नदी के बीच में पहुंचते ही स्टीमर अनियंत्रित होकर डगमगाने लगा। तेज रफ्तार के कारण स्टीमर पीपा पुल से टकरा गया और पलट गया।

    मौसम विभाग की निजी एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, घटना के समय वृंदावन में लगभग 31 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं, जिससे हादसे की संभावना और बढ़ गई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    जनदर्शन में पहुंचे मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 83 आवेदक

    August 5, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    August 5, 2026

    थाना डभरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    August 5, 2026

    * सायबर टीम की सक्रियता से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत, जगमहंत एवं बम्हनीडीह मंदिर में भी हुई थी चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा

    August 5, 2026

    CG News: साथी को बचाने दौड़ा मजदूर, 11 KV बिजली लाइन ने दोनों की जान ले ली

    August 5, 2026

    High Court’ की सख्ती’ सोशल मीडिया रील के नाम पर जानलेवा स्टंट पर रोक, SSP को हलफनामा दाखिल करने के निर्देश

    August 5, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    जनदर्शन में पहुंचे मांग एवं शिकायतों से संबंधित कुल 83 आवेदक

    August 5, 2026

    कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

    August 5, 2026

    थाना डभरा पुलिस की त्वरित कार्यवाही – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

    August 5, 2026

    * सायबर टीम की सक्रियता से थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम महत, जगमहंत एवं बम्हनीडीह मंदिर में भी हुई थी चोरी का 48 घंटे के भीतर हुआ खुलासा

    August 5, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.