आजादी के दशकों बाद खैरागढ़ के ग्वालघुंडी में रौशन हुए घर, एमडी भीम सिंह कंवर के प्रयासों ने दूर किया अंधेरा

खैरागढ़: विकास की मुख्यधारा से कटे सुदूर अंचलों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में खैरागढ़ जिले में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। जिले के ग्राम ग्वालघुंडी के ग्रामीणों का दशकों पुराना इंतजार पिछले रविवार को तब खत्म हो गया, जब उनके घरों में पहली बार बिजली के बल्ब जगमगा उठे। सालों से रात के समय लालटेन और ढिबरी के धुएं के बीच जीने को मजबूर इस गांव के लिए यह रविवार किसी बड़े त्योहार से कम नहीं था। आदर्शनिया महिला मंडल की तीनो अध्यक्ष उपशित थे, जिसमें भीम सिंह कँवर की धर्म पत्नी अध्यक्ष मंजुला सिंह कंवर भी शमिल हुई

इस असंभव से लगने वाले कार्य को संभव बनाने में विद्युत कंपनी के एमडी (प्रबंध निदेशक) श्री भीम सिंह कंवर की विशेष भूमिका रही है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम ग्वालघुंडी की भौगोलिक स्थिति और दुर्गम रास्तों के कारण यहां विद्युतीकरण का कार्य हमेशा से चुनौतीपूर्ण रहा है। लेकिन, एमडी भीम सिंह कंवर ने जब इस गांव के हालातों का संज्ञान लिया, तो उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव को जल्द से जल्द रौशन किया जाए। उनके कुशल मार्गदर्शन और निरंतर मॉनिटरिंग का ही नतीजा है कि विभाग की टीम ने बाधाओं को पार करते हुए रविवार को गांव में सफलतापूर्वक बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी।

ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान बिजली का पहला बल्ब जलते ही बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के चेहरे खुशी से खिल उठे। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अंधेरे में काट दी, लेकिन अब उनकी आने वाली पीढ़ियों को यह संताप नहीं झेलना पड़ेगा। बिजली आने से सबसे ज्यादा खुशी गांव के छात्रों में है, जो अब रात में भी आसानी से अपनी पढ़ाई कर सकेंगे।

विकास के खुलेंगे नए रास्ते बिजली केवल रोशनी ही नहीं लाई है, बल्कि यह ग्वालघुंडी के लिए विकास के नए दरवाजे भी खोलेगी। अब ग्रामीणों को मोबाइल चार्ज करने के लिए मीलों दूर नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही कृषि कार्यों में पंपों के इस्तेमाल और अन्य छोटे रोजगारों को भी गांव में बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीणों ने इस बड़ी सौगात के लिए एमडी भीम सिंह कंवर और विद्युत विभाग के तमाम कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के लिए ‘एक नए युग की शुरुआत’ बताया है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -