Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, August 7
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा
    Chhattisgarh

    विकसित कृषि संकल्प अभियान 29 मई से 12 जून 2025 तक आयोजित किया जाएगा

    News EditorBy News EditorMay 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 23 मई 2025/ भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की सहभागिता से जिले में 29 मई से 12 जून 2025 तक विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जाएगा। अभियान की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंनेकृषकों के बीच प्रमुख खरीफ फसलों की नवीनतम तकनीकों, शासन की योजनाओं तथा मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्टर ने अभियान के माध्यम से किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर संतुलित उर्वरक उपयोग, सूक्ष्म पोषक तत्वों की मात्रा, तथा जैविक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करने कहा। साथ ही किसानों से प्राप्त सुझावों, नवाचारों और समस्याओं का संकलन कर उन्हें योजनागत क्रियान्वयन में शामिल करने का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान, डिजिटल एग्रीकल्चर, और अन्य योजनाओं के पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उन्हें

    योजनाओं का लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने एफ.पी.ओ., लखपति दीदी समूह, और अन्य उत्पादक समूहों के साथ विपणन एवं स्थानीय प्रसंस्करण गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ड्रोन तकनीक, स्थानीय स्तर पर जैविक कीटनाशी निर्माण, एवं अन्य नवीन कृषि विधियों पर जीवंत प्रदर्शनी आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने डी.ए.पी. खाद के विकल्प के रूप में यूरिया, सुपर फास्फेट, पोटाश की संतुलित मात्रा या एनपीके मिश्रित खाद का उपयोग करने किसानों में जन जागरूकता लाने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। उन्होंने धान की जगह अधिक लाभकारी फसल दलहन, तिलहन एवं मक्का उत्पादन, तथा नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग एवं एडिबल ऑयल मिशन की जानकारी कृषकों को देने के निर्देश दिए। इसे साथ उन्होंने अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उप संचालक कृषि श्री ललित मोहन भगत सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026

    कलेक्टर ने माँझीपारा में किसान चौपाल का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम

    August 6, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Accident : जर्जर सड़क पर पलटी एम्बुलेंस, 6 घायल, डायल-112 और ग्रामीणों की तत्परता से बचीं जानें

    August 6, 2026

    CG POLITICS : हरेली तिहार के पोस्टर पर सियासी घमासान, कांग्रेस ने लगाया छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान का आरोप

    August 6, 2026

    बारिश, कीचड़ और टूटा पुल… फिर भी नहीं रुके कदम, आज की मरम्मत ही नहीं, भविष्य की मजबूती भी बने प्राथमिकता… इसी सोच के साथ कलेक्टर पहुँचे दूरस्थ गांवों तक क्षतिग्रस्त पुल-पुलियों का किया निरीक्षण

    August 6, 2026

    बाढ़ आपदा प्रशिक्षण की पूर्व तैयारियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा होगी आज

    August 6, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.