Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Ration News : राशन दुकान में अंगूठा नहीं कर रहा काम? परेशान न हों, इन विकल्पों से मिलेगा राशन

    October 26, 2026

    CG News : सड़क पर केक काटकर नायब तहसीलदार ने बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

    October 26, 2026

    CG Politics : स्मृति ईरानी ने CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुआ मंथन

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » डीएमएफ से विकास का काम जन अपेक्षाओं की पूर्ति के साथ किया जा रहा पूरा- मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    Chhattisgarh

    डीएमएफ से विकास का काम जन अपेक्षाओं की पूर्ति के साथ किया जा रहा पूरा- मंत्री श्री लखनलाल देवांगन

    News EditorBy News EditorMarch 29, 2025No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    कोरबा 29 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 में किए गए कार्यो की प्रगति एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्ययोजना की स्वीकृति हेतु अनुमोदन किया गया। इस दौरान विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल, विधायक पाली-तानाखार क्षेत्र श्री तुलेश्वर सिंह मरकाम, विधायक रामपुर श्री फूल सिंह राठिया, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सहित अन्य सदस्य एवं पदेन अध्यक्ष कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत, आयुक्त नगर निगम श्री आशुतोष पाण्डेय, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग, अपर कलेक्टर श्री मनोज बंजारे, एसडीएम कोरबा श्री सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
    बैठक में डीएमएफ अंतर्गत विभिन्न एजेण्डाओं पर चर्चा उपरांत मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि डीएमएफ से जिले में विकास का काम जन अपेक्षाओं की पूर्ति के साथ किया जा रहा है। जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि अधोसंरचना सहित जनहितैषी कार्यों को प्रस्ताव में प्राथमिकता दी गई है, उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को स्वीकृत कार्यो की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए, जिससे निर्माण कार्य समय सीमा में पूर्ण हो सके साथ ही निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अनेक विकास कार्यों के लिए बजट में भी प्रावधान किया जाता है। इस हेतु सभी अधिकारी विभागीय कार्यो की बजट में स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार कर समय पर स्वीकृति हेतु भेजें। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विकास कार्य का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने जिले में जल आवर्धन व संचयन की दिशा में कार्य करते हुए नए तालाब निर्माण की स्वीकृति के साथ ही निर्मित तालाबों के जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधि और अधिकारी अपने क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते हैं। कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ काफी देर करें जिससे जिले का शीघ्रता से विकास हो सके। शासी परिषद की बैठक में मंत्री श्री देवांगन ने विभागों और जन प्रतिनिधियों से प्राप्त विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा की और कहा कि जिले के विकास से संबंधित प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जाएगी। विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने कहा कि डीएमएफ की राशि का विकास कार्यों में सदुपयोग होना चाहिए। जो भी कार्य कराए जाएंगे उसमें गुणवत्ता का ध्यान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मद की राशि के उपयोग से शैक्षणिक स्तर को ऊपर उठाने एवं अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित करने की दिशा में प्रयास करने की बात कही। विधायक पाली तानाखार श्री तुलेश्वर मरकाम ने ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति उपलब्ध कराने के कार्यों को प्राथमिकता से कराने की बात रखी। बैठक में विधायक रामपुर श्री फूलसिंह राठिया और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर श्रीमती राजपूत ने अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों का प्रस्ताव देते हुए बैठक में प्रस्तुत प्रस्तावों से जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना सहित अन्य विकास कार्यों को गति मिलने और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का निराकरण की बात कही।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने शासी परिषद अंतर्गत बैठक के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्ययोजना में शिक्षा, स्वास्थ्य के अतिरिक्त कृषि, नगरीय क्षेत्र विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यो को प्राथमिकता दी गई है। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में रिक्त पदों पर शिक्षकों, चिकित्सकों एवं अन्य महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती, विशेष पिछड़ी जनजाति समाज के लोगों को रोजगार से जोड़ने डीएमएफ के माध्यम से किए गए पहल, जिले में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने स्कूल, आंगनबाड़ी भवन के जीर्णोद्धार, जिले के सभी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में स्कूल प्रारंभ होने से पूर्व पौष्टिक नास्ता प्रदान किया जा रहा है। साथ ही सभी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों, आश्रम-छात्रावासों में भोजन तैयार करने हेतु गैस सिलेंडर व रिफलिंग की व्यवस्था की गई है। प्रतिभावान विद्यार्थियों को नीट-जेईई की कोचिंग व्यवस्था की गई है। विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों के विरुद्ध मानदेय शिक्षकों की नियुक्ति की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग व महत्वपूर्ण आवश्यकताओं के आधार पर विभागों द्वारा मंगाये गये प्रस्तावों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैठक में बताया की जिले के ऐसे गांव जहां विगत तीन वर्षों से कोई कार्य स्वीकृत नहीं किया गया है उन गांवों में डीएमएफ से विकास कार्य हेतु प्राथमिकता दी जा रही है। आने वाले दिनों में ऐसे गांवों में भी विकास कार्य कराएं जाएंगे।

    वर्ष 2024-25 में किये गए महत्वपूर्ण कार्यो के सम्बन्ध में हुई चर्चा

    बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग द्वारा जिला खनिज संस्थान न्यास से जुड़ी जानकारी के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के महत्वपूर्ण कार्य एवं आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्ययोजना के अनुमोदन तथा गतिविधियों की जानकारी दी गई। शासी परिषद की बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015, प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष प्रभावी क्षेत्र के सम्बंध में जानकारी, भुगतान की स्थिति में राशि की जानकारी, डीएमएफ अंतर्गत प्राप्ति एवं व्यय की राशि की जानकारी, आडिट महालेखाकार द्वारा संपादित ऑडिट की स्थिति की जानकारी, डीएमएफ कार्यालय में पूर्ण एवं रिक्त पदों की जानकारी, डीएमएफ के कार्यों की समीक्षा की जानकारी, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी, 2024-25 की सेक्टर अनुसार प्रगति की जानकारी, 2024-25 में किये गए महत्वपूर्ण कार्यो की जानकारी, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्ययोजना हेतु महत्वपूर्ण प्रस्तावित कार्य, अप्रारंभ एवं अपूर्ण कार्यों की जानकारी, जिला खनिज न्यास अंतर्गत अनुमोदन की प्रत्याशा में किए गए कार्यों की जानकारी, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्ययोजना अनुमोदन हेतु प्रस्तावित महत्वपूर्ण कार्यों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। उच्च प्राथमिकता क्षेत्र अंतर्गत पेयजल आपूर्ति, पर्यवारण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला व बाल विकास, वृद्ध व निशक्त जन कल्याण, कौशल विकास व आजीविका सृजन, स्वच्छता, आवास, कृषि, पशुपालन के क्षेत्र में प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार अन्य प्राथमिकता क्षेत्र अंतर्गत भौतिक अधोसंरचना, सिंचाई, ऊर्जा व जलविभाजन विकास सहित अन्य कार्य शामिल है।
    जिला खनिज न्यास संस्थान अंतर्गत वर्ष 2024-25 में हुए अनेक महत्वपूर्ण कार्यो में भौतिक अधोसंरचना अंतर्गत कुदमुरा से श्यांग मार्ग निर्माण हेतु 935.44 लाख, पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम मड़वाढोढा पचरा से मातीन मार्ग का नवीनीकरण हेतु 98.23 लाख, देवपहरी से गोविंदझुंझु तक सीसी रोड निर्माण हेतु 29 लाख, अमलडीहा से मालीकछार तक सड़क व पुलिया निर्माण हेतु 3.27 करोड़, विभिन्न मजराटोलो आंगनबाड़ी में विद्युतीकरण हेतु 1.91 करोड़, सहित अन्य कार्य शामिल है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आवासीय व्यवस्था हेतु 16.65 करोड़, अत्याधुनिक सिटी स्कैन मशीन 128 स्लाइस हेतु 11 करोड़, उपस्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण हेतु 9.90 करोड़, पीएचसी भवन निर्माण कार्य हेतु 2.25 करोड़ ,विशेषज्ञ शल्य चिकित्सको पैरामेडिकल स्टॉफ एवं अन्य भर्ती स्टॉफ के मानदेय हेतु 6.86 करोड़, मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षकों का मानदेय हेतु 3.38 करोड़ कार्य शामिल है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2025-26 में कार्ययोजना हेतु सभी विभागों द्वारा प्रस्तुत किए गए महत्वपूर्ण प्रस्तावित कार्यो के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र के विकास से सम्बंधित महत्वपूर्ण कार्यो की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजने हेतु आग्रह किया गया। जिसे समिति द्वारा अनुमोदन कराकर कार्य की स्वीकृति प्रदान की जा सके।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Ration News : राशन दुकान में अंगूठा नहीं कर रहा काम? परेशान न हों, इन विकल्पों से मिलेगा राशन

    October 26, 2026

    CG News : सड़क पर केक काटकर नायब तहसीलदार ने बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

    October 26, 2026

    CG Politics : स्मृति ईरानी ने CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुआ मंथन

    October 26, 2026

    CG Cash Seizure : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपए

    October 26, 2026

    CG Cabinet Meeting : 27 अक्टूबर को साय कैबिनेट का मंथन, धान खरीदी की तैयारियों और कर्मचारियों की मांगों पर हो सकता है फोकस

    October 26, 2026

    CG Crime News : रेलवे अधिकारी पर महिला कर्मचारी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, संबंध बनाने का दबाव देने का दावा

    October 26, 2026
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Editors Picks

    CG Ration News : राशन दुकान में अंगूठा नहीं कर रहा काम? परेशान न हों, इन विकल्पों से मिलेगा राशन

    October 26, 2026

    CG News : सड़क पर केक काटकर नायब तहसीलदार ने बनाई रील, वीडियो वायरल होते ही दर्ज हुई FIR

    October 26, 2026

    CG Politics : स्मृति ईरानी ने CM विष्णुदेव साय और डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर हुआ मंथन

    October 26, 2026

    CG Cash Seizure : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिकअप के गुप्त चेंबर में छिपाकर ले जा रहे थे 4 करोड़ रुपए

    October 26, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.