*विवरण :- जिले के थाना अकलतरा क्षेत्र का मामला दिनांक 15.09.26 को प्रार्थी नवीन कुमार झा निवासी बिलासपुर द्वारा अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास होटल के सामने पान ठेला से पानी खरीदकर फोन -पे से भुगतान कर रहा था। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और प्रार्थी से पानी की बोतल मांगने लगे। प्रार्थी द्वारा पानी देने से मना करने पर आरोपीगण उसके पीछे गए और छोटी कैची निकालकर जान से मारने की धमकी देते हुए लात-मुक्कों से मारपीट की।
मारपीट के दौरान प्रार्थी का मोबाइल एवं पर्स नीचे गिर गया, जिसे आरोपीगण उठाकर अपने साथ ले गए। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रार्थी के साथी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की गई।
मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी अजय खरे एवं योगेन्द्र मानिकपुरी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया गया। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
01. योगेन्द्र मानिकपुरी उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 अकलतरा
2. अजय खरे उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 रहसबेड़ा अकलतरा
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा जय कुमार साहू, सउनि सुरेन्द्र कश्यप, आरक्षक शेषनारायण साहू, महेन्द्र राज एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।




