कोरबा छत्तीसगढ़ प्रदेश की प्रतिष्ठित वरिष्ठ महिला पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा को रानी लक्ष्मी बाई सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान प्रदेश की ऐसी महिलाओं को दिया जाएगा, जो किसी क्षेत्र, समाज, साहित्य, फिल्म,संस्कृति, आदि क्षेत्र में कोइ विशेष उल्लेखनीय कार्य किया हों।
उल्लेखनीय हैं की प्रतिष्ठित वरिष्ठ महिला पत्रकार डॉ. निर्मला शर्मा लंबे समय से कोरबा जिले में पहले प्राचार्या, समाज सेविका, लायंस क्लब, साहित्यकार, पत्रकार और आध्यात्मिक हीलर के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं। वह रेलवे में डिवीजन और जोन में रेलवे सलाहकार सदस्य भी रह चुकी हैं, खाद्य मंत्रालय दिल्ली द्वारा नामांकित होकर छत्तीसगढ़ प्रदेश की खाद्य सरकार सदस्य के रूप में भी सेवा दे चुकी हैं। वर्तमान में भारत की प्रतिष्ठित पत्रकार यूनियन आईएफडब्ल्यूजे की नेशनल काउंसलर, सृजन सुमन एवं सजग निगाहें समाचार पत्र की संपादक एवं अंतर्राष्ट्रीय रेलवे उपभोक्ता कल्याण समिति (रेल मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त) की प्रदेश अध्यक्ष के पद सहित अनेक प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



