जांजगीर-चांपा, 11 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान खरीदी-बिक्री, परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन द्वारा लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मंडी अधिनियम के तहत बिचौलियों एवं कोचियों पर सख्त निगरानी रखते हुए संयुक्त टीमों द्वारा कार्रवाई तेज कर दी गई है।
कृषि उपज मंडी समिति अकलतरा क्षेत्रांतर्गत तहसीलदार शशि भूषण सोनी के नेतृत्व में कृषि अधिकारी विकास मिश्रा, मंडी निरीक्षक हिरेंद्र, उपनिरीक्षक राम रतन सिंह राज तथा अशोक कुमार कंवर की टीम द्वारा आज विभिन्न स्थानों में कार्यवाही की गई। ग्राम तागा में करमा चौक के पास वाहन (मेटाडोर 407) क्रमांक सीजी 11 एबी 1351 से 90 कट्टी (36 क्विंटल) अवैध धान सेवा सहकारी समिति उपार्जन केन्द्र तागा में खपाने के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था। धान का मालिक हरिराम साहू, नवागढ़ का होना पाया गया, जिसे राजेश कुमार कौशिक के टोकन में खपाने का प्रयास किया जा रहा था। इसी प्रकार ग्राम कुथूर, नवागढ़ से 40 कट्टी (16 क्विंटल), ग्राम कूटरा से बलराम सूर्यवंशी से 50 कट्टी (20 क्विंटल), ग्राम खोखरा, जांजगीर में नारायण गिरी गोस्वामी से 40 कट्टी (16 क्विंटल), नवापारा (पेंड्री) से कृष्ण कन्हाई से 220 कट्टी (88 क्विंटल) एवं ग्राम कटघरी से शेष नारायण नायक से 53 कट्टी (21 क्विंटल) अवैध धान जप्त किया गया। इस प्रकार दल द्वारा कुल 493 कट्टी (197 क्विंटल) अवैध धान जप्त कर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक कुल 2382 क्विंटल धान और 05 वाहन जप्त की कार्यवाही 60 प्रकरणों में की गई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.


