Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोरबा से बड़ी खबर | मोबाइल हैकिंग को लेकर रहें सावधान!

    November 4, 2026

    CG Weather Today : कमजोर पड़ा चक्रवात ‘मुरासु’, फिर भी छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

    November 4, 2026

    ‘ BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतराज्यीय आरोपी हुआ गिरफ्तार

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण एवं उद्यम स्थापना से जोड़ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित
    Chhattisgarh

    स्व-सहायता समूहों को बैंक ऋण एवं उद्यम स्थापना से जोड़ने जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

    News EditorBy News EditorNovember 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जांजगीर-चांपा 3 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों को बैंक क्रेडिट लिंकेज एवं एंटरप्राइज फाइनेंस से जोड़ने के उद्देश्य से आज जिला पंचायत सभाकक्ष, जांजगीर-चांपा में जिला स्तरीय बैंकर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों, बैंक शाखा प्रबंधकों एवं बिहान मिशन से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की।
    इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम ने कहा कि स्व-सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम हैं। समूहों को समय पर बैंक ऋण उपलब्ध कराना, उन्हें स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित करना और उनके व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग देना अत्यंत आवश्यक है। बैंकर्स और बिहान की टीम आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि पात्र समूहों को शासन की योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। हमारा उद्देश्य केवल समूहों को ऋण उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि उन्हें सफल उद्यमी बनाकर स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।
    कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर के रूप में एनआरपी श्री दिलीप कुमार मित्रा एवं एएसपीएम श्री संतोष शर्मा ने प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने बैंक क्रेडिट लिंकेज की प्रक्रिया, स्व-सहायता समूहों को ऋण उपलब्ध कराने की पात्रता, ऋण प्रकरणों के निराकरण, एंटरप्राइज फाइनेंस तथा समूहों की आजीविका गतिविधियों को विस्तार देने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में बैंक एवं बिहान मिशन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने, स्व-सहायता समूहों के लंबित बैंक ऋण प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करने तथा पात्र समूहों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने कहा गया। इसके साथ महिला उद्यमी राशि, व्यक्तिगत उद्यमी ऋण आवेदन पर विस्तृत चर्चा किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य स्व-सहायता समूहों की बैंकिंग सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाना, ऋण वितरण की प्रक्रिया को प्रभावी बनाना तथा ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण में एलडीएम, डायरेक्टर आरसेटी, विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक, ब्लॉक टीम, एफएलसीआरपी, बैंक मित्र एवं पीआरपी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    कोरबा से बड़ी खबर | मोबाइल हैकिंग को लेकर रहें सावधान!

    November 4, 2026

    CG Weather Today : कमजोर पड़ा चक्रवात ‘मुरासु’, फिर भी छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

    November 4, 2026

    ‘ BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतराज्यीय आरोपी हुआ गिरफ्तार

    November 4, 2026

    जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 05 नवंबर को

    November 4, 2026

    कृषि विज्ञान केंद्र जांजगीर में आयोजित हुआ गेंदा तिहार, किसानों को फूलों की खेती एवं नई तकनीकों को अपनाने के लिए किया प्रोत्साहित

    November 4, 2026

    राज्योत्सव में श्री सुनील मानिकपुरी, स्कूली छात्र-छात्राओं ने दी प्रस्तुति

    November 4, 2026
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Editors Picks

    कोरबा से बड़ी खबर | मोबाइल हैकिंग को लेकर रहें सावधान!

    November 4, 2026

    CG Weather Today : कमजोर पड़ा चक्रवात ‘मुरासु’, फिर भी छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, IMD ने जारी किया अलर्ट

    November 4, 2026

    ‘ BDG’ऑनलाईन सट्टा ऐप के जरिए अवैध कारोबार चलाने वाले अंतराज्यीय आरोपी हुआ गिरफ्तार

    November 4, 2026

    जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 05 नवंबर को

    November 4, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.