Wednesday, July 16, 2025

Vastu Tips: दूसरों से ये चीजें लेकर न करें इस्तेमाल, बर्बाद हो जाएगा जीवन

वास्तु शास्त्र में न केवल दिशाओं से संबंधित ज्ञान दिया गया है बल्कि जीवन को प्रगति के मार्ग पर ले जाने के कई नुस्खे भी दिए गए हैं। जैसे- वास्तु में इस बात की भी जानकारी दी गई है कि कौन सी चीजें दूसरों से लेकर इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। इन चीजों को दूसरों से लेकर इस्तेमाल करने से जीवन के कई क्षेत्रों में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

अंगूठी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, गलती से भी कभी किसी की इस्तेमाल की हुई अंगूठी मांगकर आपको नहीं पहननी चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है। आपकी जमा पूंजी भी इसके कारण समाप्त हो सकती है। इसके साथ ही जिस व्यक्ति से लेकर आप अंगूठी पहनते हैं उसकी ऊर्जा से आपके शरीर पर भी बुरे प्रभाव पड़ सकते हैं।

आप भी पहनते हैं चांदी की अंगूठी? जानें इससे मिलने वाले फायदे | How silver ring affects your mental peace, Silver ring and its effect on moon planet

रुमाल

किसी का इस्तेमाल किया हुआ रुमाल भी आपको कभी यूज नहीं करना चाहिए। ऐसा करना वास्तु के अनुसार तो गलत है ही साथ ही इसके कारण स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ सकते हैं। वास्तु के अनुसार दूसरे का रुमाल इस्तेमाल करने से आपके रिश्तों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। खासकर आपके वैवाहिक और प्रेम जीवन में इसके कारण उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, यहां तक कि रिश्ता खराब भी हो सकता है।

जेब में रुमाल रखते समय ना करें ऐसी गलती, हो सकते है सभी कार्य असफल | Jansatta

घड़ी

कभी भी किसी की इस्तेमाल की हुई घड़ी को आपको नहीं पहनना चाहिए। इसके कारण नकारात्मक ऊर्जा का शिकार आप हो सकते हैं। साथ ही आपके करियर क्षेत्र में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं आपके बने बनाए काम भी इसके कारण अटक सकते हैं।

Free Photos | Woman's hand wearing a silver watch

कलम

गलती से भी किसी की कलम या पेन आपको इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से माता सरस्वती तो नाराज होती ही हैं साथ ही वास्तु में भी इसे अच्छा नहीं माना जाता। खासकर जरूरी दस्तावेजों को साइन करते समय, परीक्षा देते समय और किसी कलात्मक रचना को लिखते समय तो गलती से भी दूसरे की कलम का इस्तेमाल न करें। ऐसा करने पर आपका काम बनने की जगह बिगड़ सकता है।

वास्तु की इन जरूरी बातों को अगर आप ध्यान में रखते हैं तो जीवन की कई परेशानियों से दूर रह सकते हैं।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -