Monday, March 10, 2025

महाशिवरात्रि के दिन कर लें ये 9 उपाय, कुंडली के सभी ग्रह देने लगेंगे शुभ परिणाम

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाने वाला महाशिवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म के हर शिव भक्त के लिए बेहद खास होता है। इस दिन शिव जी की आराधना के साथ ही रात्रि जागरण करने से भी कई शुभ फलों की प्राप्ति व्यक्ति को होती है। इस बार 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन शिव पूजन के साथ ही कुछ उपाय करने से भी आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। इन उपायों को करने से आप कुंडली में मौजूद सभी ग्रहों को शांत कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

सूर्य ग्रह के लिए उपाय 

सूर्य ग्रह को शांत करने के लिए और इससे जुड़े शुभ परिणाम प्राप्त करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन आपको शिव जी पर चंदन का लेप और घी अर्पित करना चाहिए।

चंद्र ग्रह के लिए उपाय 
चंद्र ग्रह को शांत करने से मानसिक संतुलन प्राप्त होता है। इस ग्रह के शुभ परिणाम पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करना शुभ होता है।

मंगल ग्रह के लिए उपाय 
कुंडली में मंगल की स्थिति को शुभ करने के लिए शिवलिंग का अभिषेक शहद से करना चाहिए, या फिर जल में शहद मिलाकर भी आप अभिषेक कर सकते हैं।

बुध ग्रह के लिए उपाय 
बुध को मजबूत करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र और मूंग की दाल आप अर्पित कर सकते हैं।

शनि ग्रह के लिए उपाय
शनि के अच्छे फल प्राप्त करने लिए शिवलिंग पर जल में तिल मिलाकर आपको अर्पित करना चाहिए। इससे शनि शांत होता है और आपको अच्छी फल मिलते हैं।

गुरु ग्रह के लिए उपाय 
गुरु ग्रह को शांत करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन आपको पीले फलों या पीली मिठाइयों का भोग भगवान शिव को लगाना चाहिए।

शुक्र ग्रह के लिए उपाय 
शुक्र ग्रह अगर कुंडली में शुभ हो तो भौतिक सुख आपको प्राप्त होते हैं। कुंडली में शुक्र को मजबूत करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन दही में चीनी मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।

राहु-केतु के लिए उपाय 
राहु को शुभ करने के लिए भांग और धतुरा आप शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। वहीं केतु की शुभता प्राप्त करने के लिए चंदन शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -