बिलासपुर। बिलासपुर में प्रथम अस्पताल के संचालक और भाजपा नेता ने इलाज कराने वाले कर्मचारी का बिल बनाने के एवज में पैसों की मांग की। पैसे नहीं देने पर डॉक्टर ने धमकाते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार किया। जिसकी शिकायत पुलिस और कलेक्टर से की है। कलेक्टर ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल, चांटीडीह के रपटा चौक निवासी कोमल प्रसाद देवांगन छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले उनकी तबीयत खराब थी, जिस पर उन्होंने प्रथम हॉस्पिटल में इलाज कराया था। इस दौरान वो अस्पताल में भर्ती थे।प्रथम हॉस्पिटल और विद्युत वितरण कंपनी के बीच कर्मचारियों के इलाज के लिए अनुबंध है। लिहाजा, उन्हें बिल बनाकर विभाग में प्रस्तुत करना था। इसके लिए उन्होंने डॉक्टर से संपर्क किया, तब बिल बनाने के एवज में अलग से ओपीडी चार्ज की मांग की गई। कोमल ने पैसे देने से मना किया, तब डॉक्टर ने गाली गलौज करते हुए उनके साथ दुर्व्यवहार किया।कोमल प्रसाद ने इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस के साथ ही कलेक्टर से की है। चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्रतिवेदन इलाज कराने वाले हर कर्मचारियों के लिए जरूरी होता है। लेकिन, इसके नाम पर अस्पताल में अवैध रूप से पैसों की मांग की जाती है। उन्होंने दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.




