Saturday, July 5, 2025

बद्रीनाथ धाम के कपाट 179 दिन बाद खुले:6 महीने से जल रही अखंड ज्योति के दर्शन हुए; 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे

कपाट खुलने के बाद दर्शन के लिए पहुंचे भक्तों ने बाबा बद्रीनाथ के नारे लगाए।वैदिक मंत्रोच्चार और श्री बद्री विशाल लाल की जय के नारों के साथ रविवार को बद्रीनाथ धाम के कपाट खोले गए। इस दौरान 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालु मौजूद थे। इससे पहले ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के बाहर गणेश पूजन हुआ। इसके बाद पुजारियों ने द्वार पूजा की। मंदिर का कपाट तीन चाबियों से खोला गया।

कपाट खुलते ही पहले दर्शन अखंड ज्योति के हुए। यह 6 महीने से जल रही है। इसके बाद बद्रीनाथ पर चढ़ा हुआ घी से बना कंबल हटाया गया। जो 6 महीने पहले कपाट बंद होने के समय भगवान को ओढ़ाया जाता है। इस कंबल को प्रसाद रूप में बांटा जाएगा। मंदिर के कपाट पिछले साल 14 नवंबर को बंद हुए थे। यानी 179 दिन बाद बद्रीनाथ के कपाट खोले गए।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -