Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 20
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Chhattisgarh

    डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास में आयेगी तेजी: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    News EditorBy News EditorDecember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर, 23 दिसंबर 2023/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण एवं केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव और श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री एवं मंत्रीगणों से छत्तीसगढ़ के हितों और विकास को लेकर सार्थक चर्चा हुई है। प्रधानमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्रीगणों से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों के संबंध में मार्गदर्शन मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार होने से छत्तीसगढ़ के विकास के कामों में तेजी आयेगी। विकास के कई काम पांच सालों से रूके पड़े थे। अब रूके हुए काम पूरे होंगे।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को 2485.79 करोड़ की राशि जारी करने व सेंट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की अनुमति देने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि केंद्र सरकार से मिली राशि से समाज कल्याण की योजनाओं तथा अधोसंरचना विकास की योजनाओं के वित्तीय पोषण में मजबूती मिलेगी।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय मंत्रीगणों से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ‘मोदी की गारंटी’ पर त्वरित निर्णय लेकर अमल शुरू किए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप सरकार गठन होते ही प्रथम कैबिनेट बैठक में 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। वहीं, राज्य के किसानों से किये वादे के अनुरूप छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 नवंबर 2023 से ही 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपये की दर से खरीदने का निर्णय लिया है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती ‘राष्ट्रीय सुशासन दिवस‘ के अवसर पर हम राज्य के 13 लाख से अधिक किसानों को दो साल का बकाया धान की बोनस राशि 3716 करोड़ 38 लाख रुपये का भुगतान करने जा रहे है। उन्होंने अनुपूरक बजट में महतारी वंदन योजना, जल जीवन मिशन, कृषक जीवन ज्योति योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन आदि योजनाओं के लिए भी राशि का प्रावधान किए जाने के बारे में भी जानकारी दी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026

    पोड़ी उपरोड़ा में विकासखंड स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

    August 19, 2026

    राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कोरबा 19 अगस्त 2026/

    August 19, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    CG Crime : घर के अंदर मिले युवक और महिला के शव, डबल मर्डर से मचा हड़कंप’ पति पर शक

    August 19, 2026

    CG News : छत्तीसगढ़ के 12 जिलों में महिला कलेक्टरों का नेतृत्व, प्रशासन में दिखी नारी शक्ति की मजबूत तस्वीर

    August 19, 2026

    Korba Breaking: बिना अनुमति प्लेन से दिल्ली गई कटघोरा पुलिस, TI समेत 8 पुलिसकर्मी निलंबित

    August 19, 2026

    डीएमएफटी कोरबा की पहल से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया संबल

    August 19, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.