जांजगीर-चांपा, 9 जुलाई 2026। कृषि के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित करने के उद्देश्य से डाॅ. खूबचंद बघेल रत्न पुरस्कार के लिये 31 जुलाई 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। पुरस्कार का उद्देश्य कृषि क्षेत्र में नवाचार, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और उत्कृष्ट कृषि कार्यों, उत्कृष्ट उत्पादन, वैज्ञानिक पद्धतियों का उपयोग, प्राकृतिक खेती/जैविक खेती, जल संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, समूह खेती, कृषि व्यवसाय अथवा अन्य उल्लेखनीय योगदानों को प्रोत्साहित करना है, ताकि अन्य किसान भी प्रेरित होकर उन्नत खेती अपनाएं और कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि कर सके। उप संचालक कृषि श्री राकेश शर्मा द्वारा बताया गया कि छत्तीसगढ राज्य के मूल निवासी इच्छुक कृषक आवेदन का प्रारूप कार्यालय उप संचालक कृषि एवं जिले के समस्त विकासखण्डों के कृषि कार्यालयों में निःशुल्क प्राप्त कर सकते है। छत्तीसगढ़ राज्य के निवासी इच्छुक कृषको को पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र 31 जुलाई 2026 को सायं 05.00 बजे तक कार्यालय उप संचालक कृषि, जांजगीर में जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अवधि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जावेगा। पुरस्कार से सम्बंधित पात्रता, चयन प्रक्रिया एवं अन्य विस्तृत जानकारी कृषि विभाग की बेबसाइट https://agriportal.cg.nic.in/ पर उपलब्ध है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.



