Close Menu
CG Times NewsCG Times News

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    CG Times NewsCG Times News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • Chhattisgarh
    • National
    • International
    • Business
    • Entertainment
    • E-Paper
    CG Times NewsCG Times News
    Home » साइबर पुलिस थाना कोरबा की त्वरित कार्रवाई से ₹6,00,000 की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की राशि सुरक्षित होल्ड, राशि वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ
    Chhattisgarh

    साइबर पुलिस थाना कोरबा की त्वरित कार्रवाई से ₹6,00,000 की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की राशि सुरक्षित होल्ड, राशि वापसी की प्रक्रिया प्रारंभ

    News EditorBy News EditorJuly 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (साइबर नोडल) श्री नीतीश कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के अंतर्गत साइबर अपराधों की रोकथाम, जन-जागरूकता तथा ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

    इसी क्रम में प्रार्थी राहुल रात्रे के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की घटना घटित हुई, जिसमें अज्ञात अनावेदक द्वारा छलपूर्वक प्रार्थी से ₹6,00,000 (छः लाख रुपये) अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए गए।

    घटना के तत्काल बाद प्रार्थी द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होते ही साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए NCRP पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक खातों में उपलब्ध राशि को तत्काल होल्ड (Debit Freeze) कराया गया, जिससे धोखाधड़ी की राशि सुरक्षित हो गई।

    वर्तमान में साइबर पुलिस थाना कोरबा द्वारा नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए होल्ड की गई राशि को प्रार्थी के बैंक खाते में वापस दिलाने की प्रक्रिया की जा रही है।

    कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील

    यदि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, जैसे फर्जी निवेश, डिजिटल अरेस्ट, यूपीआई फ्रॉड, ओटीपी फ्रॉड, केवाईसी अपडेट, लोन फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड अथवा किसी अन्य साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो बिल्कुल भी विलंब न करें।

    तत्काल यह कार्य करें—

    – राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर तुरंत कॉल करें।
    – राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर तत्काल ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
    – अपने निकटतम पुलिस थाना अथवा साइबर पुलिस थाना में तुरंत सूचना दें।
    – जितनी शीघ्र शिकायत दर्ज होगी, ठगी गई राशि को सुरक्षित होल्ड कर वापस दिलाए जाने की संभावना उतनी अधिक होगी।

    कोरबा पुलिस की अपील

    “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। किसी भी ऑनलाइन लेन-देन से पहले पूरी सावधानी बरतें। किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर बैंक खाते में राशि ट्रांसफर न करें तथा ओटीपी, बैंक खाता विवरण, एटीएम/डेबिट कार्ड की जानकारी, सीवीवी, यूपीआई पिन या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें अथवा NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। आपकी त्वरित शिकायत आपकी मेहनत की कमाई को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी माध्यम है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    News Editor

    Related Posts

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026

    CG NEWS : 50 आवारा मवेशियों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे ग्रामीण, बोले- फसल बर्बाद हुई तो अब साहब के दरवाजे बांधेंगे

    August 13, 2026

    रायपुर के बाद अब दुर्ग या बिलासपुर की बारी’ 15 अगस्त को CM Sai’ कर सकते हैं कमिश्नरेट सिस्टम का ऐलान

    August 13, 2026
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Editors Picks

    मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामेदार, लोकसभा सिर्फ 1 मिनट चली’ विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

    August 13, 2026

    CG Crime News : बच्चियों को मिठाई का लालच देकर बुलाया, अश्लील हरकत के आरोप में पड़ोसी जेल भेजा गया

    August 13, 2026

    कोरबा में SECL कर्मी के बेटे की हत्या, नशे में विवाद के बाद पत्नी ने चाकू से किया वार

    August 13, 2026

    SECL की जनसुनवाई पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल, रद्द करने की मांग के साथ किया विरोध

    August 13, 2026
    About Us
    About Us

    स्वामी एवं संपादक – जगदीश भाई
    पता - मुख्य मार्ग, कोरबा (छ.ग.)
    ईमेल - cgtimenews.com@gmail.com
    मोबाईल नं. - 9713100050

    स्वामी एवं संपादक
    स्वामी एवं संपादक
    Jagdish Patel
    EDITOR
    Important page
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    © 2026 CG Times News. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.