कोरबा। “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के एक फरार आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ टाटा मैजिक वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक और चोरी की टाटा मैजिक और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। जांच में सामने आया कि बरामद वाहन थाना कोतवाली क्षेत्र से चोरी किया गया था। आरोपी का सीएसईबी-मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
कोरबा पुलिस ने कहा है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत वाहन चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



