जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का बलौदा पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा है, जो लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी भी बताया जा रहा है।
मामले का विवरण
पहली घटना 21-22 मार्च 2026 की दरम्यानी रात की है, जब बलौदा निवासी अशोक कुमार तंबोली की राजीव गांधी चौक स्थित पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी रकम व पान-मसाला, सिगरेट आदि सामान कुल लगभग 27 हजार रुपये की चोरी कर ले गया।
दूसरी घटना में 29 मार्च से 3 अप्रैल के बीच, बलौदा के एक सुने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 20 हजार रुपये चोरी कर लिए गए।
तीसरी घटना में ग्राम करमंदा से एक पुरानी मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 30 हजार रुपये) चोरी कर ली गई थी।
पुलिस की कार्रवाई
प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलौदा मनोहर सिन्हा द्वारा घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर से टीम गठित की गई।
थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के नेतृत्व में घटना क्षेत्र के लगे सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेही विधि से संघर्षरत बालक को को पकड़ा जिसको पूछताछ की गई। पूछताछ में घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किए जाने जाने से विधिवत कार्यवाही करते हुए विधिवत कार्यवाही किया।
📌 जांजगीर पुलिस का संदेश:
आमजन से अपील की गई है कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।


