Sunday, February 15, 2026

थाना शिवरीनारायण पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले में एक फरार आरोपी एवं 02 के विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ने में मिली सफलता

घटना का विवरण मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ जो शिवरीनारायण मेला देख कर अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था कि अज्ञात लोगो के द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर पुरेना तालाब में फेक दिया है, जिसकी सूचना पर दिनांक 11.02.26 को थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित घटना स्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरीत कार्यवाही करने निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे शामिल फरार आरोपी राजवीर अनंत साकिन राहौद एवं 02 विधी विरूद्ध संघर्षरत बालको को पकड़ा जिसे घटना के सम्बंध मे पुछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल चौहान को चाकू से ताबडतोड हमला कर हत्या करना एवं लाश को छुपाने की नियत से पुरेना तालाब में फेंक देना बताया। मामले में अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, उप निरी सत्यम चौहान प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, सउनि, आर पी बघेल, प्रआर, विरेन्द्र टण्डन, सुधीर साहू, तारिकेश पाण्डेय, जगदीश ,आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप, बेदराम पटेल, आनंद साण्डे, रामगोपाल भारती, दिनेश चौहान, यशवंत पाटले एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -