Monday, March 10, 2025

मनोज शर्मा की मास्टरस्ट्रोक रणनीति से भाजपा ने जनपद पंचायत चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की!

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा की कुशल रणनीति और संगठनात्मक नेतृत्व में कोरबा जिले के पांचों जनपद पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के सभी पदों पर कब्जा जमाया।

मनोज शर्मा के मार्गदर्शन और मजबूत संगठन के चलते यह चुनाव पूरी तरह भाजपा के पक्ष में गया। पंचायत चुनावों में भाजपा की यह सफलता पर्यवेक्षकों की बेहतरीन रणनीति और जमीनी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विकास महतो की भूमिका महत्वपूर्ण

इस ऐतिहासिक जीत के पीछे छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो की रणनीतिक सोच और मजबूत जनाधार का भी विशेष योगदान रहा। इन दोनों नेताओं की लोकप्रियता और प्रभाव ने जनपद पंचायत चुनावों में भाजपा की स्थिति को और मजबूत किया। क्षेत्र में उनकी विकासपरक नीतियों और संगठन की समर्पित कार्यशैली ने मतदाताओं का दिल जीता।

जनपद पंचायतों में निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष:

1. करतला जनपद पंचायत:

अध्यक्ष: श्रीमती अशोक बाई कंवर

उपाध्यक्ष: मनोज झा

2. कोरबा जनपद पंचायत:

अध्यक्ष: श्रीमती तीजमति राठिया

उपाध्यक्ष: कौशल्या कंवर

3. पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत:

अध्यक्ष: माधुरी लता

उपाध्यक्ष: प्रकाश चंद जाखड़

4. कटघोरा जनपद पंचायत:

अध्यक्ष: झूलगोविंद कंवर

उपाध्यक्ष: ममता दामोदर राठौर

5. पाली जनपद पंचायत:

अध्यक्ष: पूर्णिमा शोभा जगत

उपाध्यक्ष: दलहरण कश्यप

भाजपा की रणनीति ने विपक्ष को किया पस्त!

इस चुनाव में भाजपा की संगठन शक्ति और मजबूत रणनीति ने विपक्ष को पूरी तरह पस्त कर दिया। जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा और पर्यवेक्षक संतोष देवांगन के नेतृत्व में एक ऐसा रणनीतिक ताना-बाना बुना गया कि विपक्षी दल कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए और भाजपा समर्थित प्रत्याशी निर्विरोध विजयी हुए।

छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री लखनलाल देवांगन एवं भाजपा प्रदेश मंत्री विकास रंजन महतो की सक्रिय भूमिका ने भाजपा को जनपद स्तर तक मजबूत करने में अहम योगदान दिया। उनकी मेहनत और संगठनात्मक शक्ति ने साबित कर दिया कि भाजपा गांव से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की मजबूती पर विश्वास करती है।

इस ऐतिहासिक जीत ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि भाजपा की पकड़ पंचायत स्तर तक मजबूत है और आने वाले चुनावों में भी पार्टी की स्थिति बेहद सशक्त रहने वाली है।

- Advertisement -
Latest news
- Advertisement -
Related news
- Advertisement -